फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission, 11th class admission, special councelling for 11th admission, chandigarh

11वीं में दाखिला चाहिए, खाली सीटों पर करें आवेदन, इस डेट तक

Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
admission, 11th class admission, special councelling for 11th admission, chandigarh
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल काउंसिलिंग करने जा रहा है। सभी स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग ने वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जारी कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 11 ग्रामीण एरिया के गवर्नमेंट स्कूलों में अभी करीब एक हजार सीटें विभिन्न संकाय की खाली हैं। 11वीं में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अभी तक किसी भी स्कूल में दाखिला न पाने वाले स्टूडेंट्स 6 से 8 अगस्त तक खाली सीटों की जानकारी लेकर संबंधित स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अगस्त को सुबह 11 बजे दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। 9 और 10 अगस्त को ही सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक फीस जमा करनी होगी।

यहां रिक्त हैं सीटें
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास, मौली जागरां, खुडडा लाहौरा, मलोया, कैंबवाला, मनीमाजरा टाउन, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, बहलाना और रायपुर खुर्द में सीटें खाली हैं। इन स्कूलों में साइंस, आर्ट्स के साथ-साथ आईटी, फैशन डिजाइनिंग, हेल्थ एंड ब्यूटी, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed