फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP submitted a memorandum to the Controller of Examination of PU

पीयू: एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, कहा- छात्रों की सुरक्षा के प्रबंध के बाद ही हों अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Sun, 24 May 2020 03:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum to the Controller of Examination of PU
फाइल फोटो

पंजाब विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं लेकर अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। इसी को लेकर छात्र अभी असमंजस की स्थिति में हैं। छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी ने पीयू (पंजाब विश्वविद्यालय) के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं तभी कराई जाएं जब पीयू छात्रों की सुरक्षा का बंदोबस्त पूरा करे। कोविड-19 के कारण छात्र अभी भी डरे हुए हैं। 

विज्ञापन


एबीवीपी के संयोजक जतिन सिंह ने कहा कि छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा में वही सवाल पूछे जाएं जोकि 17 मार्च तक पढ़ाया गया है। कहा कि इसके बाद ऑनलाइन कक्षाएं आदि लगी हैं लेकिन छात्रों के पास नेट आदि की सुविधाएं न हो पाने के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। यदि परीक्षाएं आयोजित होती हैं तो छात्रों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक लाना होगा। इसके लिए परिवहन आदि की व्यवस्था भी करनी होगी। छात्रों के पास शैक्षणिक सामग्री का अभाव होने की भी बात कही। एबीवीपी चंडीगढ़ सचिव अजय सूद ने भी छात्रों की समस्याओं को रखा।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- लालच की इंतहा... मजदूरों के पास नहीं थे पैसे, मकान मालिक ने घर से मंगवाकर भरवाया तीन महीने का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड जोन में छात्र फंसे, कैसे भर पाएंगे फीस
इनसो के चेयरमैन रजत नैन ने पीयू को पत्र भेजा है। उन्होंने छात्रों की कई समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पीयू लेट फीस वसूलने में लगा है, जबकि विद्यार्थी रेड जोन में फंसे हैं। वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में वह फीस कहां से जमा करेंगे। यह फीस माफ कर देनी चाहिए। यदि लेट फीस ली जा रही है तो पीयू को यह बताना चाहिए कि छात्रों के कल्याण के लिए वह क्या करेंगे। छात्रों के वेलफेयर के लिए पीयू क्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed