फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abvp stop protest in punjab university, chandigarh

फीस नहीं बढ़ाने के आश्वासन पर एबीवीपी ने खत्म की भूख हड़ताल

Tue, 02 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
abvp stop protest in punjab university, chandigarh
PU ABVP - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में प्रशासन द्वारा फीस बढ़ोतरी के फैसले को लेकर कई दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को खत्म हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने पीयू प्रशासन के अधिकारियों द्वारा परीक्षा और ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोमवार दोपहर डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने वीसी दफ्तर के सामने आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता कृष्ण और विक्रांत को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। 
विज्ञापन


एबीवीपी छात्र नेता गगन चौधरी ने बताया कि पीयू प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सभी मांगों को मान लिया है। चौधरी के अनुसार डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप ने 31 जुलाई को सिंडीकेट में 2017-18 के लिए फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापिस लेने का वादा पूरा किया है। प्रो. नवदीप ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि 30 सितंबर तक परीक्षा फीस में भी बढ़ोतरी नहीं होगी। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 22 जुलाई को सिंडीकेट और 24 जुलाई को सीनेट में 2016-17 के लिए परीक्षा फीस में 35 फीसदी तक बढ़ोत्तरी का फैसला लिया था। फीस बढ़ोत्तरी को लेकर सभी छात्र संगठनों ने पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया था।
विज्ञापन


डेंटल कॉलेज में कैंटीन की मांग को लेकर सोई का प्रदर्शन
सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस स्थित डेंटल कॉलेज कैंटीन की सुविधा को लेकर सोमवार को स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने विरोध प्रदर्शन किया। सोई नेता विक्की मिड्डूखेड़ा ने बताया कि डेंटल कॉलेज में स्टूडेंट सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पढ़ाई करते हैं। लंच के लिए छात्रों को सेक्टर-14 हॉस्टल आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed