{"_id":"5b64ac424f1c1bab7d8b64e8","slug":"abvp-slogans-against-nsui-in-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने एनएसयूआई के खिलाफ की नारेबाजी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने एनएसयूआई के खिलाफ की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी फिरोज खान पर लगे सेक्सुअल हरासमेंट के मुद्दे को लेकर एबीवीपी ने स्टूडेंट सेंटर पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में पोस्टर-बैनर और काले झंडे लेकर एनएसयूआई के खिलाफ नारे लगाए। इस मुद्दे पर सोई, एसएफएस सहित अन्य पार्टियों ने भी एबीवीपी का समर्थन किया। एबीवीपी ने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी के आचरण के देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन के नेतृत्वकर्ता महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता
पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगी और एनएसयूआई के चरित्र से छात्रों को अवगत कराएगी। इससे पहले एनएसयूआई ने अपने पैनल की घोषणा करते हुए पंकज जाखड़ को अध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह को पार्टी अध्यक्ष, विजयजीत हैयर को कैंपस अध्यक्ष और गुरकीरत पन्नू को चेयरमैन नियुक्त किया है। इस घोषणा के दौरान भारी संख्या में आउटसाइडर छात्र भी यूनिवर्सिटी पहुंचे।