फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   abvp protest at vc office in punjab university chandigarh

कुलपति दफ्तर के सामने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
abvp protest at vc office in punjab university chandigarh
ABVP Protest - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में परीक्षा फीस बढ़ाने के विरोध में पीयू कैंपस में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र संगठनों ने पीयू प्रशासन के इस फैसले को स्टूडेंट विरोधी बताया है। सोमवार को भी कई छात्र संगठनों ने आने वाले दिनों में मिलकर पीयू प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया है। इस संबंध में सभी छात्र संगठनों की मीटिंग बुलाने पर भी तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परीक्षा फीस बढ़ाने के विरोध में पीयू कुलपति दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी छात्र नेेता ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एबीवीपी के कुछ स्टूडेंट भूख हड़ताल पर भी बैठे। छात्र नेता हरमनजोत सिंह गिल ने कहा कि एबीवीपी परीक्षा फीस बढ़ाने के फैसले का कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पीयू सिर्फ स्टूडेंट पर फीस बढ़ोतरी का बोझ डालना चाहती है। उन्होंने कहा कि फंड जुटाने के लिए कोई दूसरा रास्ता भी निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन


उधर, फीस बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई संगठन के छात्र नेताओं ने पीयू फिजिक्स कैंटीन के पास मीटिंग की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एनएसयूआई इस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। इनसो छात्र संजय सांगवान ने कहा कि फीस बढ़ोतरी बहुत अधिक है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मामले में पीयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सभी छात्र संगठन विरोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed