फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP And NSUI Protests In Panjab University For Start Offline Classes

पंजाब विश्वविद्यालय में प्रदर्शन : पीयू खोलने की मांग पर अड़े छात्र, दिनभर चला हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 08 Mar 2021 04:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 04:51 PM IST
सार

  • पीयू वीसी कार्यालय का सुरक्षा घेरा तोड़कर एबीवीपी के पदाधिकारी अंदर जा पहुंचे, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
  • एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी दिखाई ताकत, बैरिकेड पर चढ़े विद्यार्थी, इनकी भी पुलिस से हुई नोकझोंक 

विज्ञापन
ABVP And NSUI Protests In Panjab University For Start Offline Classes
पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) को खोलने की मांग को लेकर छात्र संगठन एक हो गए हैं। उन्होंने बारी-बारी से सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दिनभर हंगामा चला और नारेबाजी की गई। वीसी कार्यालय का सुरक्षा घेरा तोड़कर विद्यार्थी अंदर जा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की भी हुई और नोकझोंक भी। पीयू के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने खूब की नारेबाजी
एबीवीपी के पदाधिकारी पंजाब के प्रदेश मंत्री कुदरतजोत कौर और पीयू अध्यक्ष पारस रतन के नेतृत्व में वीसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां बैठक की। कहा कि देशभर के शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं लेकिन यहां का कैंपस नहीं खुला है। विद्यार्थी परेशान हैं। वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। पुस्तकालय का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। छात्रावास भी उन्हें आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। कई बार इसकी मांग की गई लेकिन इस पर गौर नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कैंपस खोलकर ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करवाई जाए। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी खुला रखा जाए। इसके बाद विद्यार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पीयू वीसी कार्यालय के बाहर लगे बैरिकेड से कूदकर पदाधिकारी अंदर जा पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। यहां धक्कामुक्की भी हुई। डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।



एनएसयूआई के पदाधिकारी हुए उग्र
दोपहर में प्रदर्शन के लिए वीसी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने भी यहां बैठक की। कहा कि कक्षाएं कैंपस में शुरू न होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हर शिक्षण संस्थान में ऑफलाइन पढ़ाई हो रही है लेकिन पीयू इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसी को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने नारेबाजी की। बैरिकेड पार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। बैरिकेड पर कई विद्यार्थी चढ़ गए। पुलिस से पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि पीयू ने इस दिशा में कदम नहीं उठाए तो उग्र प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed