{"_id":"57605e364f1c1ba57d11b8be","slug":"aarushi-jain-got-10th-rank-tricity-topper-in-aiims-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, AIIMS रिजल्ट में ट्राईसिटी टॉपर आरुषि से, जानें सफलता के मंत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिलिए, AIIMS रिजल्ट में ट्राईसिटी टॉपर आरुषि से, जानें सफलता के मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
एम्स रिजल्ट: आरुषि जैन, देश्ा में 10वां रैंक, ट्राइसिटी में पहला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स रिजल्ट में ऑल इंडिया में 10वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल करने वाली आरुषि जैन से जानिए सफलता के मंत्र। मेरे लिए सफलता का एक ही मूलमंत्र है। जो भी करो मन से और खुशी के साथ करो। यह कहना है एम्स रिजल्ट में ऑल इंडिया में 10वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल करने वाली होनहार बेटी आरुषि जैन का। एम्स रिजल्ट घोषित होते ही सेक्टर-19 स्थित 2284 मकान में बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
सेक्टर-19 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरुषि शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। 10वीं सेंट ऐंस स्कूल से और एम्स की कोचिंग लक्ष्य इंस्टीट्यूट से ली है। अमर उजाला से बातचीत में आरुषि ने बताया कि वह दिल्ली से एमबीबीएस करेगी, लेकिन किस फील्ड में स्पेशलाइजेशन करना है अभी इस बारे में नहीं सोचा है। खाली समय में म्यूजिक सुनना उसकी हॉबी है।
विज्ञापन
आरुषि की मां चंद्र किरण सेक्टर-8 गवर्नमेंट स्कूल में टीचर और पिता जसपाल राम पंजाब सरकार के इरिगेशन विभाग में इंजीनियर हैं। आरुषि अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स को देती हैं।
विज्ञापन
टॉपर के सक्सेस टिप्स
-किसी भी एग्जाम की तैयारी में निरंतरता बनाना जरूरी है।
-पेपर देते हुए खुद को शांत रखें ।
-क्लास या कोचिंग सेंटर पर टीचर्स को ध्यान से सुनें।
-अपने लक्ष्य को पाने के लिए कई बार समझौता भी करना पड़ता है।
-तैयारी करते हुए अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें।