फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   68th Convocation in Punjab University Chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी में कन्वोकेशन, 438 विद्यार्थियों को मिलेगी पीएचडी की डिग्री, 45 मिनट पहले पहुंचें

Tue, 23 Apr 2019 01:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 23 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
68th Convocation in Punjab University Chandigarh
दीक्षांत समारोह - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जिम्नेजियम हॉल में 28 अप्रैल को होने वाले 68वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरो पर हैं। इस कार्यक्रम में देश के उप राष्ट्रपति और पीयू के चांसलर एम. वैंकेया नायडू चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे। पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासन वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के गवर्नर सत्यदेव नारायण बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा सीनेट, सिंडिकेट के सदस्य और सभी फैकल्टी के डीन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


438 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री
कन्वोकेशन में करीब 438 विद्यार्थियों को विभिन्न फैकल्टी की पीएचडी डिग्रियां बांटी जाएंगी। जिनमें से 142 पुुरुष और 296 महिलाएं हैं। पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंद्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर 256 यूनिवर्सिटी मेडल और 95 इंडोवमेंट मेडल्स के साथ-साथ विद्यार्थियों को नगद राशि पुरस्कार, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पीयू की ओर से इंफोसिस फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. सुधा मूर्ति को ऑनरेरी डिग्री और इंडियन स्पेस रिचर्स ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के चैयरमेन डॉ के सिवान को विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

कन्वोकेशन में लंच के बाद पेरेंट्स को एंट्री

पंजाब यूनिवर्सिटी 68वें कन्वोकेशन की तैयारियों में जुटा है। डिग्री पाने वाले स्टूडेंट्स को न्योता भेजा जा चुका है। इस बार पेरेंट्स को आने की इजाजत लंच के बाद दी जाएगी। पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह का कहना है कि इस बार डिग्री पाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है। हालांकि इसके बावजूद भी हर साल की तरह इस बार भी पेरेंट्स को इजाजत दी जाएगी लेकिन लंच के बाद। प्रो. करमजीत सिंह के अनुसार नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे।

ये रहेगा शेड्यूल
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 अप्रैल को पीयू के जिम्नेजियम हॉल में सुबह 9.30 पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी को 9.45 तक अपनी सीटों पर बैठना होगा। सभी को सलाह दी गई है कि कार्यक्रम शुरू होने से 45 मिनट पहले सभी अपने सीट पर बैठ जाएं। इस कार्यक्रम के लिए 27 अप्रैल को छात्रों की ड्रेस रिर्हसल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed