फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   33 Girls Fail in Economics Subject, Protest by Parents at School in Chandigarh

चंडीगढ़ः कक्षा 11 की 33 छात्राएं इकोनॉमिक्स में फेल, मॉडल स्कूल में अभिभावकों ने किया हंगामा

Thu, 09 May 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
33 Girls Fail in Economics Subject, Protest by Parents at School in Chandigarh
विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं
गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20में कक्षा 11 की इकोनॉमिक्स की 33 छात्राओं के फेल होने पर गुस्साए अभिभावकों ने घंटों स्कूल में हंगामा किया। इस दौरान एक छात्रा के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। नारेबाजी बढ़ती देख पुलिस फोर्स पहुंच गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन अवश्य दिया गया लेकिन वह नहीं माने। अभिभावकों ने कहा कि वह डीईओ दफ्तर भी पहुंचे और यहां चेतावनी भी दी और कहा कि यदि छात्राओं को पास नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन


इस मामले में अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में इकोनॉमिक्स में 70 छात्राओं को फेल किया गया। उसके बाद कंपार्टमेंट की परीक्षा हुई तो उसमें भी रिजल्ट पहले जैसा आया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने कुछ छात्राओं को किसी तरह बाद में पास कर दिया। इससे अभिभावक आक्रोशित थे। 33 छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंचे और उन्होंने प्रधानाचार्य से मुलाकात की। वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अभिभावक बाहर आ गए। इस मामले में देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। अभिभावकों ने धरना शुरू कर दिया। कुछ लोगों में यहां नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान बीच में एक छात्रा आ गई। आरोप है कि एक शिक्षिका ने उसको धक्का मार दिया। उसके बाद अभिभावकों का गुस्सा और बढ़ गया। लगातार प्रोटेस्ट बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। काफी संख्या में फोर्स आ गई। सूचना पर डीईओ अनुजीत कौर भी पहुंची। यहां परेंट्स ने इकोनॉमिक्स शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ उनको बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वह जल्द इसका हल निकालेंगी। अभिभावक शांत हुए पर बाद में वह डीईओ दफ्तर पहुंचे। वहां उन्हें आश्वासन मिला कि छात्राओं की कॉपियां दोबारा चेक हो सकती हैं लेकिन अभिभावक इससे राजी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। बुधवार को उन्होंने हंगामा किया है। यह मामला उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। अब वहीं से छात्राओं को लेकर निर्णय होगा।
- डॉ. मनीता सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed