फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 Hours Girls Hostal Opening Case, Yogendra Yadav Came to Meet Kanupriya

गर्ल्स हॉस्टल मामलाः राजनीतिक रंग में रंगा पीयू का डे-नाइट प्रोटेस्ट, योगेंद्र यादव आए मिलने

Sat, 17 Nov 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
24 Hours Girls Hostal Opening Case, Yogendra Yadav Came to Meet Kanupriya
योगेंद्र यादव
24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने की मांग को लेकर चल रहा डे-नाइट प्रोटेस्ट 17वें दिन राजनीतिक रंग में रंगने लगा। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजनेता योगेंद्र यादव प्रोटेस्ट में पहुंच गए। छात्राओं का हौसला बढ़ाया साथ ही कैंपस में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि छात्राएं प्रोटेस्ट जारी रखें। उनकी संस्था उनके साथ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगेंद्र यादव यहां आए थे। उसी कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल की अध्यक्ष कनुप्रिया पहुंची थीं। वहां उनसे मुलाकात की और चल रहे प्रोटेस्ट के बारे में बताया। वहीं पर बात पक्की हुई कि वे रात के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। स्टूडेंट ने हॉस्टल नंबर-3 के बाहर प्रोटेस्ट किया था। ठीक 9 बजते ही नेता योगेंद्र यादव की गाड़ी गेट नंबर-3 पर रुकी।
विज्ञापन


वहीं से छात्राओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद योगेंद्र ने छात्राओं को कहा कि पीयू की यह पहल सारे देश में अलग संदेश देगी। छात्राओं को आजादी होनी चाहिए, तभी वे ऊंची उड़ान भर पाएंगी। पीयू में तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। इसके खिलाफ छात्राओें ने जो कदम उठाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्र्रोटेस्ट जारी रखें इसको वे पूरा समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर से यह मुहिम जुड़ेगी। उसके बाद नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ योगेंद्र यादव ने कैंपस में मार्च निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची पर तब तक योगेंद्र यादव चले गए थे। सूत्रों का कहना है कि यह प्रोटेस्ट अब और बड़ा होगा। देश भर के कई और नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed