फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 colleges of PU will raise PG course seats

पीयू के 17 कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी और पीजी कोर्स की सीटें

Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
17 colleges of  PU will raise PG course seats
Panjab University - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एफिलिएटेड कॉलेजों में नए सत्र में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में बड़े स्तर पर इजाफा होने की उम्मीद है। जुलाई 2017 में शुरू होने वाले नए सत्र के लिए नई सीटों पर फैसला मार्च तक हो जाएगा। 

विज्ञापन


कॉलेजों में अधिकतर सीटें अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में बढ़ेंगी। कुछ कॉलेजों ने एड ऑन और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन किया है। पीयू डीसीडीसी ब्रांच ने नए कोर्स की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


जानकारी अनुसार 2016 में पीयू एफिलिएटेड प्राइवेट और गवर्नमेंट 117 कॉलेजों ने 80 नए कोर्स या अतिरिक्त यूनिट की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। 

31 अक्तूबर 2016 तक कॉलेजों को आवेदन करना था। नए कोर्स के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों ने अधिकतर बीकॉम,बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स,एमए इंग्लिश,एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स जैसे कोर्स शुरू करने की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 कमेटियां करेंगी नए कोर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच 

17 colleges of  PU will raise PG course seats
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो

पंजाब यूनिवर्सिटी पहली बार चार महीने पहले ही किसी भी कॉलेज में शुरू होने वाले नए कोर्स और नई सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर देगा। अधिकारियों के अनुसार नए कोर्स और यूनिट के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों के लिए 100 जांच कमेटिया गठित की जा चुकी हैं।

फरवरी अंत तक सभी नए कोर्स की रिपोर्ट पीयू को सौंप दी जाएगी। मार्च मध्य तक नए कोर्स पर पीयू अंतिम फैसला ले लेगा। 

शहर के 12 कॉलेजों ने मांगे नए कोर्स 
जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के करीब 12 कॉलेजों ने विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन किया है। कई कॉलेजों ने बीकॉम,बीबीए और बीसीए सीटें बढ़ाने के लिए नए यूनिट मांगे हैं।

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज, सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज सहित कई कॉलेजों ने बीकॉम की अतिरिक्त यूनिट मांगी है। सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कालेज ने भी एमकॉम, एमए फाइन आर्ट्स सहित 5-6 नए कोर्स के लिए आवेदन किया है। 

पीयू ने कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने के लिए शेड्यूल तैयार किया है। मार्च तक नए कोर्स पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। भविष्य में एडमिशन प्रोसेस शुरू होने के बाद सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों ने 80 से अधिक कोर्स या नए यूनिट के लिए आवेदन किया है। -प्रो.परविंदर सिंह, डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल पंजाब यूनिवर्सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed