फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 thousand admission forms for 11 thounsand seats of 11th class

11वीं में 11 हजार सीटों पर दाखिले के लिए अब तक 16 हजार आवेदन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue, 28 May 2019 11:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
16 thousand admission forms for 11 thounsand seats of 11th class
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए 16,137 विद्यार्थी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 24 मई तक इनमें से 12 हजार 920 विद्यार्थी फीस भी जमा करा चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया 7 जून को शाम 5 बजे तक चलनी है।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग को इस बार उम्मीद है कि रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 25 हजार से ज्यादा होगा। शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिसमें 11065 सीटों के लिए एडमिशन होना है। इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम मौजूद हैं। यह पहली बार है, जब एडमिशन के लिए विभाग के पास इतने ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन


मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
शिक्षा विभाग ने एडमिशन का कार्य नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रोनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) को दिया है, जिन्होंने स्टूडेंट्स की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 0172-2650121, 1800116511, 8264098110 इन नंबरों पर स्टूडेंट्स सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन में स्टूडेंट्स को एडमिशन में इस्तेमाल होने वाले डॉक्यूमेंट्स की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed