फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 school students relased book named the right path

16 विद्यार्थियों की किताब ‘द राइट पाथ’ प्रेम, रोमांच, हॉरर, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर है, जरूर पढ़ें

Sat, 10 Aug 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 10 Aug 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
16 school students relased book named the right path
किताब का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली के युवा छात्रों की पहली पुस्तक ‘द राइट पाथ’ का विमोचन शुक्रवार को टैगोर थिएटर में किया गया। यह पुस्तक लघु कथाओं पर आधारित है। इस मौके  पर कक्षा 9 तक के कुल 16 युवाओं ने अपने पूरे सफर के बारे में बताया कि कैसे एक विचार, एक धारणा को एक कहानी में बदला गया। इसके बाद इन कहानियों के पात्रों को तैयार किया गया।
विज्ञापन


पहले रफ तरह से लिखा और फिर से इसे दोबारा लिखा गया। इस पूरी प्रक्रिया और अनुभवों को सभी के साथ सांझा किया। द राइट पाथ पाठकों को दूर दूर के स्थानों पर ले जाने, नए लोगों से मिलने, प्रेम, रोमांच, हॉरर, कॉमेडी, रोमांच का अनुभव देती हैं। वही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह किताब बचपन की लापरवाह और जादुई दुनिया में ले जाती हैं।
विज्ञापन


लेखिका और मेंटर प्रीति पाराशर ने छात्रों को इस पूरे सफर के हर कदम पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि छात्रों ने किताब के जरिए अपने विचारों को एक सरल तरीके से व्यक्त करना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर एक्टिव सेशन और पैनल डिस्कशन का आयोजन

इस दौरान इंटर एक्टिव सेशन और पैनल डिस्कशन ‘व्हट इट टेक्स टू बी एन ऑर्थर’ आयोजित किया गया। इसमें छात्रों, अभिभावकों और पुस्तक प्रेमियों को अपनी बात रखने का मौका मिला। पैनल चर्चा का संचालन स्कूल के प्रिंसिपल नूतन बुद्धिराजा ने किया और पैनलिस्टों में प्रख्यात लेखक लिप्पी परिदा, प्रीति पाराशर, चेतना बनर्जी और पुस्तक प्रकाशक हरदीप सिंह चांदपुरी शामिल थे।

इस सेशन के दौरान चेतना बेनर्जी ‘हमारे आसपास मौजूद कहानियों’ , लिपि परिदा ने ‘रचनात्मक लेखन एक पेशे के रूप में दिलचस्प अंतर्दृष्टि’, प्रीति ने अपने ‘उभरते लेखकों के साथ अनुभव’ और प्रकाशक हरदीप ने ‘अपने लेखन को प्रकाशित करवाने की कला’ पर खुलकर अपनी बात रखी।

इन स्टूडेंट की कहानियों को किया शामिल

‘द राइट पाथ’ में जिन स्टूडेंट्स की कहानियों को शामिल किया गया हैं। उनमें  हर्षिता गोयल, अवनी गर्ग, हर्ष सपरा, सिदक ज्ञानी, छवि गुप्ता, उर्जा सूद, निमरत कौर, पिया गोयल, वानसिरी भट्टी, अर्शिया गुप्ता, आरुषि गोयल, रितोसरी मंडल, ऋषिता घोष, गुरसिफ्त सिंह कथूरिया, नवनूर राणा और अविस्ता ठाकुर शामिल हैं।

बुक विमोचन के अवसर पर लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली के डायरेक्टर रॉबिन अग्रवाल ने कहा कि ‘द राइट पाथ’ किताब मानव मन की गहन गहराइयों को व्यक्त करने की एक श्रृंखला की शुरुआत है। यह छात्रों की कड़ी मेहनत कर नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed