फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 Percent Super Numeric Seats Reserved for Foreign Students in GJU Hisar

विदेशी विद्यार्थियों के लिए जीजेयू में हर कोर्स में 15% सुपरन्यूमेरिक सीटें, परीक्षा के नियम भी बदले

Sat, 09 May 2020 12:59 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 May 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
15 Percent Super Numeric Seats Reserved for Foreign Students in GJU Hisar
सांकेतिक तस्वीर
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में हर कोर्स में 15 प्रतिशत सुपरन्यूमेरिक सीटों का भी प्रावधान किया गया है। ये सीटें विदेशी विद्यार्थियों को आसानी से दाखिला दिए जाने के मकसद से रखी गई हैं, ताकि विदेशी विद्यार्थियों का आकर्षण विश्वविद्यालय की तरफ बढ़े। हालांकि कोविड 19 के चलते कैसी परिस्थितियां बनेंगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। गुजवि में इससे पहले विभिन्न देशों के 20 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से 12 विद्यार्थी फिलहाल गुजवि में हॉस्टल में रह रहे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार प्रत्येक कोर्स में कुल सीटों की 15 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक कोर्स में 50 सीटें
बीएससी के ड्यूल डिग्री कोर्सों बीएससी मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री के कोर्सों में 50-50 सीटें और बीएससी बायो टेक्नोलॉजी में 40 सीटें रखी गई हैं। बीएससी इकोनोमिक्स और बीएससी साइकोलॉजी में 50-50 और बीएससी डाटा साइंस में 40 सीटों का प्रावधान है। वहीं, बैचलर इन फिजियोथैरेपी में 50 सीटें हैं। सभी कोर्सों की सीटों में से दो सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए, एक सुपरन्यूमेरिक सीट विवि के कर्मचारियों के बच्चों के लिए, एक सीट नॉर्थ ईस्ट के विद्यार्थियों के लिए और एक सुपरन्यूमेरिक सीट कोविड 19 से मृतकों के आश्रितों के लिए भी आरक्षित रखी गई हैं। इन कोर्सों की कुल सीटों की 15 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी होंगी।
विज्ञापन


100 अंकों के लिए डेढ़ घंटे की होगी परीक्षा
विवि की टीम एकेडमिक अफेयर प्रो. ऊषा अरोड़ा के अनुसार बीएससी ड्यूल डिग्री कोर्स व एमएससी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी। बीएससी डेटा साइंस, बीएससी साइकोलॉजी, बीएससी इकोनोमिक्स व बैचलर इन फिजियोथैरेपी की प्रवेश परीक्षा 90 अंकों की होगी। वैकल्पिक प्रश्नावली यह परीक्षा डेढ़ घंटे की रहेगी। वहीं, विदेशी विद्यार्थियों के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed