फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th class students adjusted in schools by education department chandigarh

5वीं काउंसिलिंग के दौरान भर्ती 11वीं के स्टूडेंट्स को सात स्कूलों में किया एडजेस्ट, सर्कुलर भी जारी

Fri, 20 Sep 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
11th class students adjusted in schools by education department chandigarh
Classroom
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 5वीं काउंसिलिंग के दौरान भर्ती 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को शहर के सात स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए हैं। स्टूडेंट्स को शहर के सात सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में दिन की क्लासेज में ही एडजेस्ट किया जाएगा। शुक्रवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in  पर स्टूडेंट्स की लिस्ट उनके स्कूलों के साथ अपडेट हो जाएगी।
विज्ञापन


11वीं कक्षा में दाखिला के पांचवी काउंसलिंग के तहत भर्ती किए गए 400 से ज्यादा बच्चों की अब इवनिंग क्लासेज नहीं लगेंगी। उन्हें शहर के ही सात सीनियर सेंकेडरी स्कूलों में दिन की क्लासेज में पढ़ाया जाएगा। इन बच्चों को आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन दिया गया है। स्टूडेंट्स की उनके स्कूलों के साथ लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर आज अपलोड कर दी जाएगी। बच्चे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में किया जाएगा एडजेस्ट
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 ए
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 डी
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंबवाला
 
20 और 21 सितंबर को पहुंचना है स्कूल
11वीं की 5वीं काउंसलिग के तहत चयनित स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की वेबसाइट से उनको निर्धारित किए स्कूल की जानकारी मिल जाएगी। स्टूडेंट्स को उनके निर्धारित किए स्कूलों में 20 और 21 सितंबर को रिपोर्ट करना होगा। उन्हें छह महीने की फीस, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी कागजात की ओरिजनल और फोटो कॉपी अपने साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed