{"_id":"5d8490ee8ebc3e93d56cbe99","slug":"11th-class-students-adjusted-in-schools-by-education-department-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं काउंसिलिंग के दौरान भर्ती 11वीं के स्टूडेंट्स को सात स्कूलों में किया एडजेस्ट, सर्कुलर भी जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
5वीं काउंसिलिंग के दौरान भर्ती 11वीं के स्टूडेंट्स को सात स्कूलों में किया एडजेस्ट, सर्कुलर भी जारी
Fri, 20 Sep 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Classroom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 5वीं काउंसिलिंग के दौरान भर्ती 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को शहर के सात स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए हैं। स्टूडेंट्स को शहर के सात सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में दिन की क्लासेज में ही एडजेस्ट किया जाएगा। शुक्रवार को एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर स्टूडेंट्स की लिस्ट उनके स्कूलों के साथ अपडेट हो जाएगी।
11वीं कक्षा में दाखिला के पांचवी काउंसलिंग के तहत भर्ती किए गए 400 से ज्यादा बच्चों की अब इवनिंग क्लासेज नहीं लगेंगी। उन्हें शहर के ही सात सीनियर सेंकेडरी स्कूलों में दिन की क्लासेज में पढ़ाया जाएगा। इन बच्चों को आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन दिया गया है। स्टूडेंट्स की उनके स्कूलों के साथ लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर आज अपलोड कर दी जाएगी। बच्चे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन स्कूलों में किया जाएगा एडजेस्ट
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 ए
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 डी
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंबवाला
20 और 21 सितंबर को पहुंचना है स्कूल
11वीं की 5वीं काउंसलिग के तहत चयनित स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की वेबसाइट से उनको निर्धारित किए स्कूल की जानकारी मिल जाएगी। स्टूडेंट्स को उनके निर्धारित किए स्कूलों में 20 और 21 सितंबर को रिपोर्ट करना होगा। उन्हें छह महीने की फीस, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी कागजात की ओरिजनल और फोटो कॉपी अपने साथ लाना अनिवार्य है।