फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th Class Admission Schedule in Chandigarh for Session 2019

11वीं एडमिशन: आज से भरना शुरू करें ऑनलाइन फॉर्म, 25 जून को अलॉट होंगे स्कूल, देखें शेड्यूल

Mon, 20 May 2019 11:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
11th Class Admission Schedule in Chandigarh for Session 2019
फाइल फोटो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं कक्षा के दाखिले की दौड़ लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन बाद 20 मई से शुरू गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी दाखिले ऑनलाइन ही होंगे। फीस ऑनलाइन ही जमा होगी। फॉर्म की हार्ड कॉपी 6 स्कूलों में जाकर जमा कराना होगा। विद्यार्थियों को इस बार 11वीं में दाखिले के लिए दो मौके ही मिलेंगे। पिछली बार से सीख लेते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


20 मई को सत्र 2019-20 का प्रॉस्पेक्टस शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 11वीं कक्षा के विभिन्न स्ट्रीमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन भरे जाएंगे और नेट बेकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के जरिये 130 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी। सभी स्ट्रीमों के लिए सिर्फ एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ही भरा जाएगा। एक आवेदक करीब 20 स्कूल और अपनी पसंद की स्ट्रीम चुन सकते हैं।
विज्ञापन


अगर किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन फॉर्म भरने में समस्या आएगी तो वह किसी भी स्कूल में जाकर मदद मांग सकता है। वहीं, विद्यार्थी के पास नेट बेकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड न होने की स्थिति में शिक्षा विभाग ने सभी अध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने कार्ड से फीस जमा कराएं और विद्यार्थी से कैश रुपये ले सकते हैं। उधर, स्कूलों की कटऑफ लिस्ट भी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई से 7 जून तक पहली काउंसलिंग

पहली काउंसलिंग में ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस और रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 मई से भरने शुरू हो जाएंगे, जो 7 जून तक चलेंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म शहर के 6 स्कूलों में 4 जून से 8 जून तक जमा होंगे। कॉमन मेरिट सूची 18 जून को सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है। इस दौरान आवेदकों को अगर कोई त्रुटि दिखे तो वे 19 जून को दोपहर 2 बजे तक उसे ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी, जबकि फीस 28 जून से 29 जून तक जमा की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।

15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग
दूसरी काउंसिलिंग के दौरान स्कूल/स्ट्रीम में बदलाव करवाने के लिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ नए आवेदक फीस 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी 17 और 18 जुलाई को 6 स्कूलों में जमा करवाई जा सकती है। इस काउंसलिंग में स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि सीट अलॉट होने वाले स्कूल की फीस 26 और 27 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाई जाएगी।

इन स्कूलों में जमा होंगे फॉर्म

जीएमएसएसएस-20डी
जीएमएसएसएस-37डी
जीएमएसएसएस-38 वेस्ट
जीएमएसएसएस-46
जीएसएसएस-मौलीजागरां
जीएमएसएसएस-एमएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed