{"_id":"5ccacbc1bdec22074c261849","slug":"11th-class-admission-in-chandigarh-schools-in-two-counselling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 20 मई से होंगे 11वीं के दाखिले, इस बार सिर्फ दो ही काउंसिलिंग होंगी, तैयार हो जाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में 20 मई से होंगे 11वीं के दाखिले, इस बार सिर्फ दो ही काउंसिलिंग होंगी, तैयार हो जाएं
Thu, 02 May 2019 04:23 PM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। दाखिले की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग इस बार दाखिलों के लिए सिर्फ दो काउंसिलिंग का ही आयोजन करेगा। दोनों काउंसिलिंग के बाद स्कूलों में खाली पड़ी सीटों पर डायरेक्ट दाखिला मिलेगा।
हायर एजुकेशन की तर्ज पर इस बार 11वीं कक्षा का एडमिशन भी सेंट्रलाइज और ऑनलाइन होगा। स्टूडेंट ऑनलाइन ही दाखिले के लिए अप्लाई करेंगे। मैरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को स्कूल अलॉट होंगे। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी और उसके बाद क्लास शुरू होने से पहले मात्र एक बार फिजिकल डॉक्यूमेंट स्कूल में चेक कराने होंगे।
10वीं के रिजल्ट में देरी पर दाखिले के तारीख में हो सकते हैं बदलाव
शिक्षा विभाग के अनुसार अगर सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा का नतीजा घोषित करने में देरी होगी तो दाखिले की तारीखों में बदलाव किए जाएंगे। वहीं सिर्फ दो काउंसिलिंग कराने के पीछे विभाग का तर्क है कि ज्यादा बार काउंसिलिंग करने की वजह से दाखिले की प्रक्रिया बहुत लंबी हो जाती है और समय भी वेस्ट होता है।
विज्ञापन
इसके चलते छात्रों की काफी पढ़ाई का नुकसान होता है। गौरतलब है कि शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें 11वीं कक्षा में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम्स की लगभग 13,500 सीटों पर दाखिला होना है।

दोनों काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला
काउंसिलिंग के पहले दो राउंड के दौरान परिणाम घोषित होने तक इन छात्रों को अंतिम प्रवेश दिया जाएगा। दो काउंसिलिंग के बाद स्कूलों में जितनी सीटें बचेंगी, उसकी जानकारी को लेकर विभाग लिस्ट जारी करेगा। ऐसे में जिन बच्चों को दोनो काउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला होगा, वे खाली सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा के अनुसार स्कूलों में सीटों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी।
शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्ट्स चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। कोई हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि हर चरण पर छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए नामित केंद्र और हेल्पलाइन नंबर होंगे। दाखिला फॉर्म रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ऑनलाइन जमा करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फीस नेट बेंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिये जमा करवाई जा सकती है।
किस स्कूल में दाखिला लें, गाइड करेगा हेल्प डेस्क
हेल्प डेस्क से विद्यार्थियों को दाखिले के लिए अप्लाई करने के साथ-साथ किस स्कूल में दाखिला आसानी से मिल सकता है, इसकी भी काउंसिलिंग की जाएगी। हर साल ऐसे विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होती है, जो कि किसी एक विशेष स्कूल के लिए अप्लाई कर देते हैं और बाकी के स्कूल खाली रह जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क यह भी सुझाव देगा कि उसे किस स्कूल में आसानी से दाखिला मिल सकता है। यदि विद्यार्थी अप्लाई करने के समय सही स्कूल का चयन करते हैं तो सीटों के कम होने बहुत ही कम गुजाइंश बचती है।

मई के तीसरे हफ्ते में आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं और 10वीं के परिणाम मई महीने के तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की मूल्याकंन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। वहीं कक्षा 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन मई के पहले हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही मूल्यांकन की प्रक्रियाएं समाप्त होती हैं, रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी के अनुसार कक्षा 10, 12 के परिणाम 13 से 17 मई, 2019 के बीच घोषित किए जाने की संभावना है। कक्षा 12 के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद सीबीएसई दो-तीन दिनों के बाद कक्षा 10 के परिणाम घोषित करेगा।
हर बार 11वीं कक्षा के दाखिले में बार-बार काउंसिलिंग करने से ज्यादा समय बर्बाद होता था। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि इस बार जितने भी आवेदन आएं उन्हें दो काउंसिलिंग के जरिये दाखिला दे दिया जाए।
- बंसी लाल शर्मा, शिक्षा सचिव, शिक्षा विभाग