फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th class admission counsellings in chandigarh schools

11वीं में एडमिशन के लिए पांचवीं काउंसिलिंग, आज और कल करें आवेदन, लगेगी इवनिंग क्लास

Wed, 11 Sep 2019 01:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Sep 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
11th class admission counsellings in chandigarh schools
apply online
11वीं कक्षा में दाखिला नहीं मिलने की वजह से घर बैठे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूटी शिक्षा विभाग ऐसे स्टूडेंट्स के लिए पांचवीं काउंसिलिंग का आयोजन करने जा रहा है। यह काउंसिलिंग सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार और वीरवार को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की इवनिंग क्लासेज लगेंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 11वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं ऐसे में ये स्टूडेंट्स पेपर कैसे दे पाएंगे।
विज्ञापन


पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी काउंसिलिंग में दाखिला नहीं पाने वाले स्टूडेंट्स को ही इस काउंसिलिंग में दाखिला दिया जाएगा। पांचवीं काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरने के बाद बुधवार और वीरवार को जीएमएसएसएस-19 और जीएमएसएसएस-23 में जमा करना होगा। 40 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले लड़के व 45 प्रतिशत से कम लाने वाली लड़कियों को इस काउंसिलिंग में दाखिला दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म विभाग की तरफ से वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स उसे डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म के साथ स्टूडेंट्स को 10वीं कक्षा की डिटेल मार्कशीट की कॉपी भी लगानी अनिवार्य है। फॉर्म भरने के बाद स्टूडेंट्स को इन्हीं दोनों स्कूलों में आर्ट्स स्ट्रीम में दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की कक्षाएं इवनिंग में लगेंगी। जानकारी के अनुसार नए भर्ती टीजीटी शिक्षक इन स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे। साथ ही शहर के किसी सीनियर मोस्ट प्रिंसिपल को कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले 11वीं की परीक्षाएं शुरू, अभी दाखिला प्रक्रिया ही खत्म नहीं

शहर के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की परिक्षाएं 7 सितंबर से शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं 23 सितंबर तक चलेंगी।  दूसरी तरफ अभी भी सैंकड़ों स्टूडेंट्स दाखिले के लिए ही भटक रहे हैं। बड़ा सवाल है कि पांचवी काउंसलिंग में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा क्या देंगे। साथ ही सितंबर के महीने के बाद अब पढ़ाई के लिए साल नहीं बल्कि सिर्फ 6 महीने ही रह जाएंगे। सालभर का सिलेबस इन स्टूडेंट्स को 6 महीने में ही पूरा करना होगा।

दो काउंसिलिंग की बजाय करानी पड़ी पांच काउंसिलिंग
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार सिर्फ दो काउंसलिंग आयोजित कराने का फैसला लिया था लेकिन उम्मीद से ज्यादा आवेदन आने की वजह से विभाग को पांचवी काउंसलिंग करनी पड़ रही है। तीसरी काउंसलिंग के बाद शहर के किसी भी स्कूल में सीट नहीं बची लेकिन 1200 से ज्यादा स्टूडेंट्स दाखिले से वंचित रह गए। जिनके लिए विभाग ने 582 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया और चौथी काउंसलिंग के दौरान दाखिला दिया।

चौथी काउंसलिंग के बाद भी कई स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से शिक्षा विभाग पर चौतरफा दबाव बना और इन स्टूडेंट्स का भविष्य न खराब हो, इसके लिए पांचवी काउंसलिंग कर इवनिंग क्लासेज लगाने का फैसला लिया गया।

क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति?

चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास इस बार कुल 12 हजार 815 सीटों पर 18 हजार 575 आवेदन आए थे। इनमें से 15,931 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में जारी किया गया। यह पहली बार है जब एडमिशन के लिए विभाग के पास इतने ज्यादा आवेदन आए। आवेदनों में काफी संख्या चंडीगढ़ से बाहर के स्टूडेंट्स का रहा।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के पास 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए मोहाली, पंचकूला, कालका, पिंजौर, जीरकपुर, खरड़, लालड़ू, अंबाला आदि जगहों से भी स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए यूटी पूल है, इसके तहत चंडीगढ़ से 12वीं करने वालों के लिए शहर के कॉलेजों की 85 फीसदी सीटें होती हैं, बाकी 15 फीसदी पर यूटी के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।

इसकी वजह से चंडीगढ़ से बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स शहर के स्कूल से ही 11वीं और 12वीं करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed