फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big relief for three lakh students, classes to be conducted after lockdown opens

पीयू ने तीन लाख छात्रों को दी बड़ी राहत, लॉकडाउन खुलने के बाद लगेंगी कक्षाएं फिर होंगी परीक्षाएं

Sun, 19 Apr 2020 03:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Big relief for three lakh students, classes to be conducted after lockdown opens
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब यूनिवर्सिटी ने तीन लाख छात्रों को बड़ी राहत दी है। आदेश जारी किए हैं कि लॉकडाउन खुलने के बाद कम से कम दो से तीन सप्ताह तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। कोर्स पूरा होने के बाद ही विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित होंगी।

विज्ञापन


इसी के साथ विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने विद्यार्थियों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और मामला उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कार्यालय तक पहुंचा तो पीयू प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन


ये था प्लान..
22 मार्च के बाद लॉकडाउन लगातार चल रहा है। उसी समय पीयू व कॉलेजों के विद्यार्थी अपने घरों को चले गए। लॉकडाउन बढ़ने के कारण यूजीसी ने आदेश जारी कर दिए कि अब ऑनलाइन ही पढ़ाई एक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी सभी इसके लिए आदेश जारी कर दें। पीयू ने भी सभी शिक्षकों को आदेश जारी कर दिए। कुछ शिक्षकों ने आदेश के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया तो कुछ ने प्रशिक्षण पाने के बाद।

इसी बीच पीयू प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया। परीक्षा नियंत्रक विभाग से अधिकारियों ने पूछा कि कितने दिनों में वह एग्जाम खत्म कर सकते हैं। बात सामने आई कि 15 दिन में एग्जाम हो जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर बल दिए जाने की बात की गई।

साथ ही नौ मई तक ऑनलाइन कोर्स पूरा कराने के आदेश दिए गए। यही बात चांसर वेंकैया नायडू के समक्ष पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने रखी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया।

छात्र नेताओं ने दी थी चेतावनी
अमर उजाला ने जैसे ही यह मामला प्रमुखता से उठाया तो छात्र नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। पीयू प्रशासन समेत चांसलर कार्यालय को पत्र लिखे गए। चांसलर कार्यालय की ओर से भी पीयू प्रशासन से जवाब मांगा गया।

इसके बाद अमर उजाला ने भी यह बात सामने रखी कि लॉकडाउन के बाद विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाना जरूरी है, क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं के दायरे में सभी विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं।

चारों ओर से पीयू प्रशासन पर दबाव पड़ा तो पीयू को आदेश जारी करने पड़े। उन्होंने विद्यार्थियों से कह दिया है कि वह चिंता न करें। क्लास वर्क होने के बाद ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

लॉकडाउन खुलते ही लगेंगी कक्षाएं
लॉकडाउन खुलने के बाद विद्यार्थियों की कक्षाएं दो से तीन सप्ताह तक लगाई जाएंगी। उसके बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों का अहित नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। - प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed