फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the entry level will apply to private schools admissions policy fees

प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले से पहले लागू होगी फीस पॉलिसी 

Fri, 06 Jan 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Before the entry level will apply to private schools admissions policy fees
school - फोटो : डेमो

शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक के लिए यूटी प्रशासन 2017 एकेडमिक सत्र से पहले ही नई फीस पॉलिसी को लागू कर देगा। जानकारी अनुसार यूटी प्रशासन की फीस पॉलिसी रद्द होने के बाद अब प्रशासन ने पंजाब सरकार की फीस पॉलिसी को फालो करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


फीस पॉलिसी संबंधी फाइल तैयार होकर शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह के पास पहुंच चुकी है। एडवाइजर के गुवाहाटी में होने के कारण फीस पॉलिसी को लेकर अगले दौर की बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते तक प्रशासक से फीस पॉलिसी पर मुहर लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पंजाब फीस पॉलिसी-2016 में चंडीगढ़ के हिसाब से कुछ बदलाव के सुझाव भी भेजे हैं। मामले में यूटी प्रशासन अब और देरी नहीं करना चाहता। चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के कड़े विरोध के बाद फीस पॉलिसी एंट्री लेवल दाखिला प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही लागू होने की उम्मीद है। अंतिम मुहर के लिए पॉलिसी को एमएचए के पास भी भेजने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पंजाब  फीस पॉलिसी एक्ट-2016 
पंजाब सरकार ने 2016 में पंजाब फीस रेगुलेटरी एक्ट को विधानसभा में मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़ में पंजाब के सर्विस रूल्स फालो होते हैं। ऐसे में अब कानूनी अड़चनों से बचने के लिए पंजाब की फीस पॉलिसी को लागू करने का फैसला लिया गया है।

इसके तहत कोई भी स्कूल हर साल 8 फीसदी से अधिक फीस बढ़ोतरी नहीं कर सकता। फीस पॉलिसी की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर 30 हजार से एक लाख तक जुर्माना लग सकता है। शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए सीबीएसई बोर्ड को चिट्ठी लिख सकता है। 

प्राइवेट स्कूलों से मांगा जाएगा फीस स्ट्रक्टर 

Before the entry level will apply to private schools admissions policy fees
स्कूल - फोटो : concept photo

प्राइवेट स्कूलों से मांगा जाएगा फीस स्ट्रक्टर 
शिक्षा विभाग जल्द ही शहर के  करीब 70  प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों से फीस स्ट्रक्टर की जानकारी मांगेगा। सूत्रों के अनुसार स्कूलों से पिछले पांच सालों में फीस बढ़ोतरी का रिकार्ड भी जुटाया जाएगा। 

स्कूलों से अगले सत्र के लिए प्रस्तावित फीस में बढ़ोतरी के बारे में पूरी जानकारी मांगी जाएगी। अप्रैल 2017 में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए तय फीस के बारे में सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग को लिखित में जानकारी देनी होगी। 

फीस पॉलिसी लागू करने में यूटी प्रशासन की ओर से काफी समय लगा दिया गया। पंजाब के फीस रेगुलेशन एक्ट को चंडीगढ़ में लागू करने का स्वागत है। लेकिन इसे प्राइवेट स्कूल फालो भी करें। यह शिक्षा विभाग को सुनिश्चित करना होगा। 
नितिन गोयल, प्रेसिडेंट,  चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed