फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   agriculture, tips for farming of rice in july month

खेतीबाड़ीः विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही करें धान की रोपाई और देखभाल, बड़े फायदे में रहेंगे किसान

Tue, 16 Jul 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
agriculture, tips for farming of rice in july month
फाइल फोटो
जुलाई की महीना किसानों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में धान की रोपाई की जाती है तथा उसे एक बच्चे की तरह देखभाल की जरूरत होती है। किसानों को इस महीने में कृषि वैज्ञानिकों की विशेष सलाह की जरूरत होती है, अपनी धान की फसल में कब और कितनी मात्रा में खाद या अन्य दवाई डालें, इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कम अवधि वाली बौनी किस्मों के लिए 60 दिन की पौध को जुलाई अंत तक लगा सकते हैं परंतु मध्यम अवधि वाली बौनी किस्मों को दस जुलाई तक लगा लें। पौध को उखाड़ने से पहले क्यारी में पानी दें व बहुत सावधानी से पौध उखाड़ें ताकी कीचड़ हट जाए और जड़ों को नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन


बासमती धान की रोपाई एक से 17 जुलाई तक कर लें क्योंकि देर होने पर वटरा रोग लग जाता है। खाद की मात्रा मिट्टी जांच के आधार पर दें। बौनी और मध्यम अवधि वाली किस्मों के लिए प्रति एकड़ छह टन गोबर की खाद, 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 2.5 बोरा यूरिया, तीन बोरे सिंगल सुपर फासफेट तथा एक बोरा मयूरेट ऑफ पोटाश डालें तथा कम अवधि वाली किस्मों में यूरिया की मात्रा कम करके दो बोरे ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंक, फासफोरस तथा पोटाश की पूरी मात्रा तथा 1/3 नाइट्रोजन लेव बनाते समय दें। यदि नाइट्रोजन लेव के साथ न दें सकें तो एक सप्ताह तक भी दे सकते हैं। 

पौध एक इंच से गहरी न लगाएं

बौनी तथा अधिक पैदावार वाली या देर से लगाई फसलों के लिए 2-3 पौधे को एक जगह पर 6 × 8 इंच की दूरी पर लगाएं। लंबी किस्मों के लिए 6 × 8 इंच की दूरी रखें। पौध एक इंच से गहरी न लगाएं। सूत्र कृमि हो तो कार्बोपयूरोन (पयूराडान 3-जी) का प्रयोग करें। लेव बनाने से खरपतवार नियंत्रण हो जाता है।

यह हो तो 17-17 दिन बाद पैडीवीडर का प्रयोग करें। दानेदार दवाई को पौध रोपण के 2-3 दिन बाद तक दो इंच गहरे खड़े पानी में एक सार बिखेर दें तथा तरल दवाई को 60 किलोग्राम रेत में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें। रोपाई के बाद प्रति सप्ताह ताजा पानी भरें तथा एक बार में दो इंच से अधिक गहरा न हो।

धान को बार-बार पानी देकर गीला रखें। रोपाई के 10 दिन बाद जब पौधे जड़ पकड़ ले तो पानी रोक लें। भूमि ऊसर है तो मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार 1-2 भारी सिंचाई करें तथा पानी को दूसरे खेत में न जाने दें। पौध भी 30-40 दिन की हो, 3-4 पौधे इकट्ठे लगाएं तथा समय से एक सप्ताह पहले लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed