फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission schedule issues for 114 government schools from pre-nursery to eighth class

चंडीगढ़ के 114 सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी से 8वीं तक दाखिले का शेड्यूल जारी, ऑनलाइन आवेदन

Tue, 28 Jul 2020 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 28 Jul 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Admission schedule issues for 114 government schools from pre-nursery to eighth class
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 114 सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी से लेकर आठवीं तक के दाखिले का शेड्यूल सोमवार को जारी किया। इस बार कोविड-19 के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए विभाग ने क्लस्टर वाइज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फोन पर सुझाव के बाद भी अगर परिजनों को कोई परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर अपॉइंटमेंट लेकर स्कूल जा सकते हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना और फेस मास्क पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन


स्कूलों में हर क्लास में कितनी सीट खाली है इसकी जानकारी विभाग ने क्लस्टर वाइज अपनी वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर अपलोड कर दी है। परिजन अपने घर के नजदीक के स्कूल में खाली सीट और उनका एरिया में कौन से सरकारी स्कूल आते हैं आदि की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिजनों को दाखिले के लिए 31 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। तय समय सीमा के बाद दाखिले संबंधी एप्लीकेशन नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


सीट खाली रहने पर दूसरे और तीसरे जोन के विद्यार्थियों को देंगे प्राथमिकता
आरटीई नियमों के तहत घर के पास के स्कूल में ही दाखिला मिलेगा । स्कूल के पास के कॉलोनी, सेक्टर और गांव के एरिया को शिक्षा विभाग ने तीन जोन में बांटा है। अगर पहले जोन से एप्लीकेशन लेने के बाद स्कूल में सीट खाली रह जाती है तो दूसरे और तीसरे जोन के विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। जो विद्यार्थी पहले चंडीगढ़ के किसी सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ रहे हैं, केवल वे ही इस दाखिला प्रक्रिया के अप्लाई कर सकते हैं। जो विद्यार्थी स्कूल बदलना चाहते हैं उनकी एप्लीकेशन नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट से ज्यादा एप्लीकेशन होने पर निकाला जाएगा ड्रॉ

दाखिले के लिए मिलने वाली एप्लीकेशन को कलस्टर हेड जांच करेंगे। अगर किसी स्कूल में सीट से ज्यादा एप्लीकेशन मिलती है तो ऐसी स्थिति में ड्रॉ निकाला जाएगा। फाइनल कैंडिडेट्स की लिस्ट क्लस्टर हेड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही परिजनों को संदेश भी भेजा जाएगा। इसलिए परिजन अपना कांटेक्ट नंबर और ई-मेल सही उपलब्ध करवाएं।

शिक्षा विभाग के ऑफिस नंबर पर कर सकते हैं इन्क्वायरी
परिजन दाखिला सबंधी इन्क्वायरी और गाइडेंस के लिए शिक्षा विभाग के ऑफिस के नंबर 0172-5021695 पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा घर के पास के सरकारी स्कूलों की वेबसाइट पर दिए गए कांटेक्ट नंबर पर भी सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे के बीच कॉल कर सकते हैं। वहीं कोई समस्या होने पर पहले कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद स्कूल का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed