{"_id":"5f47eba58ebc3e4ae11f4ed7","slug":"admission-of-11th-submit-fees-from-today-time-four-days-chandigarh-news-pkl386000165","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिलाः आज से जमा कराएं फीस, चार दिन का समय है...नहीं कराई तो रद्द होगी सीट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं में दाखिलाः आज से जमा कराएं फीस, चार दिन का समय है...नहीं कराई तो रद्द होगी सीट
Fri, 28 Aug 2020 11:56 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेने को इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अगले चार दिन काफी अहम रहने वाले हैं। जिन बच्चों को स्कूल अलॉट किए जा चुके हैं, वह शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर सोमवार शाम 5 बजे के बीच फीस जमा करा सकेंगे। विभाग ने हिदायत दी है कि जिस बच्चे की फीस जमा नहीं होगी, उसकी सीट को रद्द कर दिया जाएगा।
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों को स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी दे दी गई है। ऐसे में अब फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को चार दिन का समय दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर एक सूची जारी की है। इसमें ऐसे बच्चों के नाम हैं, जिन्हें स्कूल अलॉट हो गया है, लेकिन उन्होंने अपने आवेदन फॉर्म में दस्तावेज पूरे नहीं हैं।
इस वजह से उनके दाखिला की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह वेबसाइट पर अपना नाम देखने के बाद संबंधित स्कूल से संपर्क करें और दस्तावेज पूरे कराएं। साथ ही वह फीस के लिए भी स्कूल में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिन बच्चों के नाम उस लिस्ट में नहीं हैं, वह ऑनलाइन शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपनी फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए 1500, एससी के लिए 800 रुपये फीस
शिक्षा विभाग ने इस बार औसत फीस तय की है। सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये है और एससी वर्ग के लिए 800 रुपये है। इसके अलावा विषय के अनुसार अगर फीस कम या ज्यादा होती है तो वह स्कूल खुलने के बाद एडजस्ट किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस बार मनीमाजरा कांप्लेक्स (एमएमसी) स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस में कटऑफ 94.4 प्रतिशत और कॉमर्स में 88 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा रही है।
आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा कटऑफ 88.6 प्रतिशत सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। यहां कॉमर्स की 87.4 और साइंस की 90.8 प्रतिशत कटऑफ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं कक्षा के लिए दूसरी काउंसिलिंग सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती है।
गौरतलब है कि शहर के 20 सरकारी स्कूलों में 11वीं दाखिला के लिए विभाग के पास 14 हजार 723 फॉर्म जमा हुए थे। 17 हजार 502 विद्यार्थियों ने खुद को ऑनलाइन रजिस्टर किया था और 15 हजार 482 विद्यार्थियों की विभाग को पेमेंट रिसीव हुई।