फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply for admission in chandigarh colleges till 7 August

चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई, 85% शहरी छात्रों का कोटा

Thu, 06 Aug 2020 12:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
apply for admission in chandigarh colleges till 7 August
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ के 12 कॉलेजों में नॉन सेंट्रलाइज्ड और सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में आवेदन करने की लिए आखिरी तारीख 7 अगस्त तक बढ़ा दी है। शिक्षा निदेशक रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग बोर्ड ने 5 अगस्त को रिजल्ट जारी किए हैं, इसलिए दाखिले की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


विद्यार्थी 7 अगस्त को 2 बजे तक कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड और नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए 16 हजार सीटों पर 18291 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए 21559 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


शहर के चारों सरकारी कॉलेजों पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसी-46 और पीजीजीसीजी-42 में बीए के कोर्सेज के लिए कुल 2150 सीटों पर 12 हजार 38 आवेदन आए हैं। ऐसे में इन चारों कॉलेजों में इस बार बीए के दाखिले में बहुत मारामारी होने वाली है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से दोनों को-एड कॉलेजों में इस बार गर्ल्स कॉलेज की बजाय कम सीट रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विद्यार्थी को-एड कॉलेजों के लिए ज्यादा फॉर्म फॉर्म भरते हैं। चारों सरकारी कॉलेजों में पीजीजीसी-11 में सबसे ज्यादा बीए की 500 सीट पर पांच हजार 171 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए विद्यार्थी को यूटी हायर एजुकेशन की वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in पर जाकर दाखिला के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं नॉन - सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में दाखिले के लिए हर कॉलेज की वेबसाइट पर अलग से आवेदन किया जाएगा।

बीए के लिए सीट और आवेदन

कॉलेज सीट - कुल आवेदन
1) पीजीजीसी-11 500 5171
2) पीजीजीसीजी-11 650 2646 3) पीजीजीसीजी-42 600 1658
4) पीजीजीसी-46 400 2563

बीए में 85 प्रतिशत शहर के स्टूडेंट का कोटा
नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्स बीए में शहर के कॉलेजों में दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी के सिर्फ बारहवीं के अंकों को गिना जाएगा। वहीं शहर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में 85 प्रतिशत कोटा है। इसलिए चंडीगढ़ से बाहर के विद्यार्थियों के लिए इस बार बीए में दाखिले के लिए काफी मजबूत कंपीटीशन रहेगा।

दाखिले के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थी को अपनी एकेडेमिक डिटेल सही देनी होगी अन्यथा कॉलेज फॉर्म जमा होने के बाद भी कॉलेज गलती पाए जाने पर दाखिला रद्द कर सकता है। बीए में बाहर के स्टूडेंट्स के लिए 15 प्रतिशत सीटें होती है। इसके बावजूद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी चंडीगढ़ के कॉलेजों के लिए अप्लाई करते हैं।

सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में ये शामिल

बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी ( मेडिकल और नॉन-मेडिकल के सभी कोर्स) , बीएससी ( बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स) ।
नॉन-सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में ये शामिल :- बीए, एमए- इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, एमएससी- बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, जूलॉजी, एमकॉम (बीई), बीए-बीएड ( 4 वर्षीय कोर्स) , बीवॉक (एमएलटी, एफएसटी), यूजी और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज।

सेंट्रलाइज्ड कोर्स में ये कॉलेज हैं शामिल
1. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -11
2. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11
3. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स -42
4. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -46
5. डीएवी कॉलेज -10
6. एमसीएम डीएवी कॉलेज -36
7. एसडी कॉलेज - 32
8. गवर्नमेंट बिजनेस एंड कॉमर्स कॉलेज -50
9. गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज - 26
10. गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमन -26
11. देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 36
12. देव समाज कॉलेज फॉर विमन - 45
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed