{"_id":"578669904f1c1b117a13ef50","slug":"admission-college-admission-chandigarh-college-admission-govt-college-admission-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले का अंतिम मौका, जानिए कहां-कहां?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले का अंतिम मौका, जानिए कहां-कहां?
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के पांच गवर्नमेंट कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम मौका मिल रहा है। गवर्नमेंट कॉलेजों में 14 जुलाई को विभिन्न कोर्स की रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है। दूसरी काउंसिलिंग के बाद लेट फीस के साथ ही किसी भी कोर्स में दाखिला मिलेगा।
बीबीए,बीसीए और बीएससी जैसे प्रोफेशनल कोर्स में रिजर्व कैटेगरी की कुछ सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इन कोर्स के लिए अलग-अलग कॉलेजों में काउंसिलिंग होगी। जीसीजी-11 और जीसी-11 में आर्ट्स की सभी सीटें भर चुकी हैं। सिर्फ रिजर्व कैटेगरी की 30 से 40 सीटें ही खाली हैं। विभिन्न कॉलेज में बीए की करीब 500 सीटों पर अभी दाखिला मिल सकता है। उधर शहर के सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएव कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज-10,जीसीजी-11 और जीसी-11(कोएड) की अधिकतर सीटें भर चुकी हैं।
एसडी कॉलेज में दूसरी काउंसिलिंग में भरी सीटें
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में बुधवार को सभी कोर्स में खाली सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग हुई। प्रिंसिपल डॉ.भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकतर कोर्स की सीटें पहली काउंसिलिंग में ही भर चुकी हैं। दूसरी काउंसिलिंग में आर्ट्स की कुछ रिजर्व सीटों पर दाखिला दिया गया।

नया कोर्स, एमकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स में सीटें खाली
एडमीशन
- फोटो : फाइल फोटो
डीएवी-10 डीन एडमिशन प्रो. बीके बिरमानी ने बताया कि बीए की सभी 1000 सीटें भर चुकी हैं। बीए में कट ऑफ 65 फीसदी रहा है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी कोर्स में 6 हजार सीटों पर दाखिला पूरी कर लिया गया है। पीयू द्वारा इस साल एमकॉम बिजनेस इकोनॉमिक्स कोर्स की 40 में से कुछ सीटें खाली हैं। स्टूडेंट इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज ने सभी एमएससी कोर्स में 10 अतिरिक्त सीटें देने के लिए पीयू से अनुमति मांगी है।
बीबीए,एमकॉम की खाली सीटों पर आज दाखिला
शहर के सभी गवर्नमेंट कॉलेज में बीबीए और एमकॉम कोर्स की खाली सीटों के लिए वीरवार को सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में सुबह 9 बजे दूसरी काउंसिलिंग होगी। एडमिशन चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.रोजा वालिया ने बताया कि दोनों कोर्स में सिर्फ रिजर्व कैटेगरी की 4 से 5 खाली सीटों पर दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
बीएससी नॉन मेडिकल की काउंसिलिंग जीसीजी-11 में
शहर के सभी गवर्नमेंट कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल,बीएससी कंप्यूटर साइंस,बीएससी आईटी की सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन की गई है। वीरवार को इन कोर्स के लिए जीसीजी-11 में काउंसिलिंग होगी। प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल ने बताया कि बीएससी कोर्स की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। सिर्फ कुछ रिजर्व कोटे की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। प्रो.कौशल के अनुसार बीए की सभी 800 सीटों भर चुकी हैं। बीए में कट ऑफ इस साल 68 फीसदी रहा है।
इन कॉलेज में अभी दाखिले का मौका
सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डॉ.मीरा मोदी ने बताया कि बीबीए की सभी सीटें भर चुकी हैं। स्टूडेंट बीएससी आईटी और एमए इकोनॉमिक्स में अभी दाखिला ले सकते हैं। बीए प्रथम वर्ष में अभी 250 सीटें रिक्त हैं। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डॉ.चरणजीत कौर सोही ने बताया कि अभी आर्ट्स सहित अन्य कोर्स में कुछ सीटें खाली हैं। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में भी आर्ट्स और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की कुछ सीटों पर दाखिले का मौका है। सेक्टर-46 स्थित जीसी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.बीपी यादव के अनुसार बीए में करीब 200 सीटों पर दाखिला मिल सकेगा।