{"_id":"5e7e602f8ebc3e6fd310112c","slug":"abvp-s-letter-to-pu-vc-said-protect-students-teachers-employees-completely-chandigarh-news-pkl370805737","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी का पीयू वीसी के नाम पत्र, कहा- छात्रों-शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरी तरह सुरक्षित करें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एबीवीपी का पीयू वीसी के नाम पत्र, कहा- छात्रों-शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरी तरह सुरक्षित करें
Sat, 28 Mar 2020 03:06 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने पीयू वीसी प्रो. राजकुमार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों को पूरी तरह सुरक्षित किया जाए। कोरोना के चलते छात्रों के हॉस्टल, शिक्षण कक्ष, बाथरूम आदि को सैनिटाइज किया जाए। शिक्षकों को भी सैनिटाइज का लाभ दें। वह अपने घर व बाथरूम आदि को सैनिटाइज कर सकें।
उन्होंने कहा है कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में पीयू के आप मुखिया होने के नाते आपकी जिम्मेदारी एक अभिभावक की हो जाती है। ऐसी स्थिति में आप कैंपस को सैनिटाइज करवाएं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र को नियमित खुलवाएं ताकि छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज यहां मिल सके। यदि बंद मिलती है तो ऐसी स्थिति में लोगों को पीजीआई या अन्य केंद्रों पर भागना पड़ेगा। उन केंद्रों पर पहले ही कोरोना का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाए।
इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवाई जाएं। इसके लिए पहले ही रूपरेखा तैयार की जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ विद्यार्थी अपने घर लॉकडाउन के कारण नहीं जा पाए। उनको पूरी तरह सुरक्षित किया जाए। साथ ही उनके रहने, खाने की व्यवस्था ठीक की जाए।
विज्ञापन
कई विभागों ने तैयार किया ऑनलाइन कक्षाओं का खाका
पीयू के यूआईईटी समेत कई विभागों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है और ट्रायल भी शुरू कर दिया है। इसी में पंजाबी विभाग आदि शामिल हैं। इसके अलावा वीसी प्रो. राजकुमार ने कई शिक्षकों को काम बांटा है। साथ ही उन कार्यों को जिम्मेदारी से निभाने को कहा है।