{"_id":"5f762afe8ebc3e9bba211572","slug":"abvp-demonstrated-block-encirclement-open-hostels-laboratories-research-students-chandigarh-news-pkl389642265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूः शोध विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व प्रयोगशालाएं खोलने को एबीवीपी ने घेरा प्रशासन ब्लॉक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयूः शोध विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व प्रयोगशालाएं खोलने को एबीवीपी ने घेरा प्रशासन ब्लॉक
Fri, 02 Oct 2020 12:20 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में शोध विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व प्रयोगशालाएं खोलने की मांग को लेकर वीरवार को एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ढाई घंटे से ज्यादा नारेबाजी की और प्रशासन ब्लॉक का घेराव भी किया। काफी देर बाद पहुंची महिला डीएसडब्ल्यू प्रो. सुखबीर कौर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।
एबीवीपी के पदाधिकारी दोपहर 12 बजे वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी की और प्रदर्शन शुरू कर दिया, लेकिन वहां अधिकारी नहीं आए। उसके बाद कार्यकर्ता प्रशासन ब्लॉक पहुंचे। यहां बैरिकेड के जरिए उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन यहां सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर छात्र प्रशासन ब्लॉक केे मुख्य द्वार तक पहुंच गए और वहीं पर धरना देना शुरू कर दिया। न कोई व्यक्ति प्रशासन ब्लॉक से बाहर निकल पाया और न कोई अंदर जा पाया।
छात्रों ने 2.30 बजे तक नारेबाजी की। उन्होंनेकहा कि शोध विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरंदाज किया जा रहा है। छात्रों से तीन दिन में हॉस्टल खाली करने की चेतावनी दी गई है। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी कैसे अचानक हॉस्टल खाली कर सकते हैं। इस समस्या को पीयू को देखना होगा। उसके बाद छात्रों ने कई मांग और उठाई। आखिर में महिला डीएसडब्ल्यू के आने पर छात्रों ने ज्ञापन दिया और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। उसी के साथ प्रदर्शन खत्म हो गया।