{"_id":"5ebc20ad8ebc3e906a219611","slug":"9th-and-11th-class-compartment-exam-postponed-chandigarh-news-pkl3750686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्टः चंडीगढ़ के स्कूलों में 9वीं-11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित, बढ़ सकती हैं छुट्टियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना इफेक्टः चंडीगढ़ के स्कूलों में 9वीं-11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित, बढ़ सकती हैं छुट्टियां
Thu, 14 May 2020 02:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कक्षा 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसमें 30 नंबर ग्रेस मार्क्स देकर स्टूडेंट्स को पास कर दिया गया था। इसके बावजूद कई स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी।
चंडीगढ़ के कक्षा 9वीं और 11वीं के करीब साढ़े चार हजार स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 मई से आयोजित होनी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नई तारीखों के विषय में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही नई तारीखें घोषित की जाएंगी।
शहर में रोजाना कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित होने के कम से कम एक हफ्ते पहले स्टूडेंट्स को सूचना दे दी जाएगी ताकि वह अपने सब्जेक्ट की रिवीजन कर सकें।
विज्ञापन
बता दें 15 मई तक सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश है। हालांकि, संभावना है कि छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अलका मेहता ने बताया कि यह परीक्षाएं स्कूल दोबारा खुलने के बाद ही आयोजित हो पाएंगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस और स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि इस अतिरिक्त समय का सदुपयोग वह परीक्षा की तैयारी के लिए करें।