{"_id":"5e907e048ebc3e76840fc6d1","slug":"95-percent-of-the-pu-teachers-started-teaching-online-after-training-chandigarh-news-pkl3720060141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः प्रशिक्षण पूरा होते ही पीयू के 95% शिक्षकों ने शुरू किया ऑनलाइन पढ़ाने का काम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना महामारीः प्रशिक्षण पूरा होते ही पीयू के 95% शिक्षकों ने शुरू किया ऑनलाइन पढ़ाने का काम
Sat, 11 Apr 2020 02:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण पूरा होते ही ऑनलाइन पढ़ाई ने रफ्तार पकड़ ली। 95 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। वहीं, विद्यार्थी भी इस कार्य में रुचि ले रहे हैं। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया सफल रही तो शिक्षक समय से कोर्स पूरा कर देंगे।लॉकडाउन के कारण पीयू में 22 मार्च से शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा।
लगभग 25 दिन विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पाई। यह विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण समय था। लॉकडाउन आगे भी बढ़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश दिए। पीयू ने इसके लिए सभी शिक्षकों को आदेश जारी किए, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई में सभी शिक्षक पारंगत नहीं थे और उन्हें तमाम बाधाएं आ रही थीं।
इसके लिए कैलम व मूक मंच की ओर से प्रशिक्षण दिया गया, जो वीरवार को खत्म हुआ। उसी के बाद शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई में जुट गए। शुक्रवार को पीयू में 95 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाया। विद्यार्थी भी प्रक्रिया से खुश नजर आए। माना जा रहा है कि पीयू इस प्रकिया में सफल हो जाएगा। साथ ही समय पर कोर्स भी पूरा हो सकता है।