{"_id":"5e221ef48ebc3e4b586847e6","slug":"9-students-of-ut-selected-for-discussion-on-exam-chandigarh-news-pkl3635047136","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे चंडीगढ़ के 9 और मोहाली के 19 विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे चंडीगढ़ के 9 और मोहाली के 19 विद्यार्थी
Sat, 18 Jan 2020 03:30 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को देशभर के विद्यार्थियों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों को पीएम मोदी से सवाल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए चंडीगढ़ से 9 और मोहाली से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें दो विद्यार्थी चंडीगढ़ सेक्टर-21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हैं। ये सभी विद्यार्थी चर्चा में भाग लेने के लिए शनिवार को दिल्ली के रवाना होंगे।
परीक्षा में विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए पीएम मोदी विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। इसका लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और एमएचआरडी की वेबसाइट पर किया जाएगा। वहीं सभी स्कूलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूली विद्यार्थियों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे। परीक्षा पर चर्चा में शहर के 7 स्कूलों से 9 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर पीएमओ ऑफिस की ओर से जारी टेस्ट को दिया था, जिसमें विद्यार्थियों को निबंध लिखना था।
इसके बाद पीएमओ ऑफिस की ओर से ही विद्यार्थियों का चयन किया गया था। जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को इन सभी स्टूडेंट्स की एक रिहर्सल करवाई जाएगी। जिसमें परीक्षा पर चर्चा से जुड़े हर एक पहलुओं को स्टूडेंट्स के सामने रखा जाएगा। 20 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा आयोजित होगी। लेकिन उससे पहले जो विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बैठेंगे उनका चुनाव किया जाएगा। यह चुनाव प्रक्रिया बच्चों की नॉलेज को देखते हुए होगा।
विज्ञापन
यह शहर के लिए गर्व की बात है कि 9 स्टूडेंट्स परीक्षा पर चर्चा में हिस्सा लेने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में स्टूडेंट की संख्या में इजाफा होगा। इन स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर काफी कुछ सीखने के लिए मिलेगा।
- अल्का मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी

मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल के 10 छात्र होंगे शामिल
पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा समागम में फेज-दो स्थित ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल के 10 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्कूल की प्रिंसिपल ज्ञान ज्योति ने बताया कि पंजाबभर के स्कूलों से 9वीं व 12वीं कक्षा के केवल 26 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जबकि 10 विद्यार्थी ज्ञान ज्योति के हैं।
चुने गए विद्यार्थियों में अर्नव गुप्ता, चहकप्रीत सिंह, अभय शुक्ला, वैभव, हरकीरत सिंह, कार्तिक, साहिल ठाकुर, जपनीत सिंह, साहिल शर्मा और सहिरान सोफी शामिल हैं। प्रिंसिपल डायरेक्टर रणजीत बेदी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को ऐसे कार्याक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलना उनके अच्छे भविष्य के लिए भी लाभदायक है। जिसके लिए मैनेजमेंट द्वारा हमेशा ही प्रयास किए जाते रहेंगे। बता दें कि गत वर्ष शिवालिक स्कूल समेत कई स्कूलों के विद्यार्थी इस चर्चा में शामिल हुए थे।