फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh government schools 11th class admission start

11वीं दाखिला: सिर्फ दो काउंसिलिंग होंगी, छात्रों की बढ़ी चिंता- मनचाहा स्कूल मिलेगा या नहीं

Mon, 20 Jul 2020 02:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
chandigarh government schools 11th class admission start
स्कूलों में शुरू हुए दाखिले - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 21 जुलाई से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सेंट्रलाइज्ड दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग इस बार दो ही काउंसिलिंग करवाएगा। विभाग ने वेबसाइट www.chdeducation.gov.in और www.nielit.gov.in/chandigarh पर ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस भी अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को चिंता लगी हुई है कि उन्हें उनके मनचाहे सरकारी स्कूल और विषय में दाखिला मिलेगा या नहीं। सरकारी स्कूल के काउंसलर रोजाना 6-7 बच्चों की कॉल्स पर काउंसिलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी बच्चों को दाखिला प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के काउंसलर सुमित ने कहा कि हर वर्ष दाखिले को लेकर मारामारी रहती है। 11वीं में किसी भी राज्य का विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकता है। ऐसे में पहले से शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में चिंता का माहौल रहता है कि उन्हें शहर के टॉप सरकारी स्कूलों में अपने पसंद के विषय में दाखिला मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ने बताया उन्हें रोजाना दाखिले को लेकर 6 से 7 कॉल्स आ रही है। ज्यादातर प्रश्न कॉलोनी और गांवों में रहने वाले बच्चों के होते हैं। क्योंकि दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है। 11वीं में प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी शामिल होने पर मेरिट कंपीटीशन बढ़ गया है।


पिछले वर्ष 4 हजार बच्चों के लिए करवानी पड़ी थी 7वीं काउंसिलिंग
सेशन 2019-20 में 11वीं दाखिले में बहुत ज्यादा मारामारी हुई। शिक्षा विभाग की तरफ से छह काउंसिलिंग करवाने के बाद भी पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 4 हजार बच्चों को सरकारी स्कूल में ही दाखिला मिला था। इसके बाद सातवीं काउंसिंग करवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed