{"_id":"5e7529ed8ebc3e729f689d95","slug":"106-students-of-iim-amritsar-got-jobs-chandigarh-news-pkl3702005138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः आईआईएम अमृतसर के 106 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, 40 लाख का सर्वाधिक पैकेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः आईआईएम अमृतसर के 106 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, 40 लाख का सर्वाधिक पैकेज
Sat, 21 Mar 2020 01:43 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम अमृतसर ने फाइनल प्लेसमेंट 2020 को पूरा कर लिया है। एमबीए के 106 विद्यार्थियों को अच्छी नौकरी मिली है। सर्वाधिक 40 लाख पैकेज गया है। औसत सीटीसी 12.16 लाख रही है। उच्चतम घरेलू पैकेज में भी वृद्धि हुई है। इस संस्थान में कई स्टूडेंट चंडीगढ़ के भी शिक्षा ले रहे हैं।
प्लेसमेंट ड्राइव में सभी प्रबंधन डोमेन जैसे कि मार्केटिंग, सेल्स और फाइनेंस के साथ-साथ ऑपरेशन्स और एनालिटिक्स डोमेन में कुछ उल्लेखनीय जॉब ऑफर का संतुलित मिश्रण देखा गया। संस्थान ने पहली बार, बिग फोर अकाउंटिंग फर्मों में से तीन डेलोइट, अर्न्स्ट एंड यंग और केपीएमजी की ओर से छात्रों को कंसल्टिंग जॉब ऑफर्स भी हासिल हुई। कंसल्टिंग कम्पनीज से मिलने वाले जॉब ऑफर्स प्रबंधन संस्थान के स्टूडेंट्स को काफी आकर्षित करता है।
इसके अलावा आईआईएम अमृतसर के फाइनल प्लेसमेंट प्रोसेस में अमेज़ॉन, ग्रांट थॉर्नटन, बिसलेरी, आदित्य बिरला कैपिटल आदि कंपनियों ने पहली बार हिस्सा लिया। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, आनंद राठी, एक्सेंचर जैसी कई प्रतिष्ठित कम्पनीज इस बार भी फिर से आईआईएम अमृतसर के फाइनल प्लेसमेंट प्रोसेस में शामिल रहीं। मालूम हो कि आईआईएम अमृतसर में एमबीए में इस वर्ष 50 फीसदी सीटों में वृद्धि हुई, इसके बावजूद संस्थान ने पांचवे बैच के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाने का काम किया।