फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.88 crore from the Punjab government scholarships sought PU administration

पीयू प्रशासन ने पंजाब सरकार से स्कॉलरशिप के मांगे 1.88 करोड़

Fri, 06 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.88 crore from the Punjab government scholarships sought PU administration
Panjab University - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर एससी-एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट को मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि जल्द जारी करने की मांग की है। इस संबंध में पीयू रजिस्ट्रार की ओर से डायरेक्टर पबिल्क इंस्ट्रक्शन(डीपीआई कॉलेज) को चिट्ठी भी लिखी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार एससी-एसटी स्टूडेंट को पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप  स्कीम के तहत ट्यूशन फीस माफ होती है। यह राशि पंजाब सरकार की ओर से दी जानी होती है। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से 2014-15 और 2015-16 सत्र का बकाया 1 करोड़ 88 लाख नहीं मिला है। 
विज्ञापन


यह राशि 1915 स्टूडेंट को मिलनी थी। जानकारी अनुसार 2014-15 में 712 और 2015-16 में 1316 स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप राशि अभी तक पंजाब सरकार की ओर से जारी नहीं की गई है। जानकारी अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा इन स्टूडेंट को फीस में छूट दी जाती है, जिसकी भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पंजाब सरकार ने दो साल से स्कॉलरशिप की राशि जारी नहीं की है। पंजाब सरकार ने पिछले कई सालों से पीयू बजट का अपने हिस्सा का फंड भी जारी नहीं किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी को करीब 20 करोड़ बजट का हिस्सा देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed