फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ymca students made news website and app

वाइएमसीए के छात्रों ने बनाई वेबसाइट और एप 

Tue, 08 Mar 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
ymca students made news website and app
वॉट्सऐप

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव 'एलीमेंट्स कलमायका-2016' में भी 'डिजिटल इंडिया' और 'मेक इन इंडिया' का प्रभाव देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी क्लब ने विशेष वेबसाइट और मोबइल एप्लीकेशन तैयार किया है।

विज्ञापन


उत्सव का आयोजन 11 से 13 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मंगलवार को वेबसाइट और एप्लीकेशन की शुरुआत की।

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एस के अग्रवाल, सांस्कृतिक मामलों की अध्यक्ष डॉ. सोनिया बंसल, प्रौद्योगिकी मामलों के अध्यक्ष डॉ. वासुदेव मल्होत्रा के साथ-साथ सभी क्लबों के प्रभारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वार्षिक उत्सव का वीडियो ट्रेलर तथा पोस्टर भी जारी किया गया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों को नई डिजिटल प्रौद्योगिकी को सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेबसाइट तथा एप्लीकेशन को विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की नौ सदस्यीय टीम ने तैयार किया है, जिसमें मयंक नागपाल, सात्विक दास, अंशुमन राठी, समीर गुप्ता, विपिन खुशु, शुभम गर्ग, प्रतीक कुमार, सोनल गुप्ता और मुदित जिंदल शामिल है।

कलमायका-2016 नाम से इस मोबाइल एप्लीकेशन को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर पूरे आयोजन की जानकारी हासिल की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed