{"_id":"573b75ea4f1c1be36dac72c9","slug":"xii-cbse-results-expected-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते सीबीएसई बारहवीं के नतीजे आने की संभावना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अगले हफ्ते सीबीएसई बारहवीं के नतीजे आने की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : PTI
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं व बारहवीं के नतीजे अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। सीबीएसई के आलाधिकारियों के अनुसार नतीजे लगभग तैयार हो चुके हैं। अधिकारी यह तर्क दे रहे हैं कि बीते साल भी बारहवीं के नतीजे 25 मई व दसवीं के नतीजे 28 मई को आए थे।
विज्ञापन
ऐसे में इस बार भी बोर्ड की तैयारी है कि इसी दौरान नतीजे जारी किए जाएं। संभावना इस बात की है कि बोर्ड 23 मई को बारहवीं और दसवीं के नतीजे 26 से 30 मई के बीच जारी करेगा। दिल्ली के नामी स्कूल की प्रिंसिपल की मानें तो बोर्ड की तैयारी बारहवीं के नतीजे 19 व 20 मई को जारी करने की थी लेकिन 22 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होने के कारण नतीजों की तिथि आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
स्कूल भी मान कर चल रहे हैं कि नतीजे 23 या 24 मई को घोषित होंगे। स्कूलों का तर्क है कि यदि 20 मई को नतीजे जारी किए जाते हैं तो इसका असर छात्रों की जेईई एडवांस परीक्षा पर पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि जेईई परीक्षा में बारहवीं के नतीजों की वेटेज चालीस फीसदी होती है जबकि प्रवेश परीक्षा के अंकों की वेटेज 60 फीसदी होती है। वहीं 28 मई को डीयू की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होनी है ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि उससे पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएं।
विज्ञापन