फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   with school children du celebrate Martyrs' Day

स्कूली बच्चों संग शहीदों को याद करेगा डीयू

Sun, 20 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
with school children du celebrate Martyrs' Day
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने जा रहा है। 23 मार्च 1931 वही दिन है जिस दिन शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा हुई थी। डीयू अपने कॉलेजों के साथ ही नहीं बल्कि दिल्ली के स्कूली बच्चों के साथ शहीद दिवस मनाएगी। इसके लिए डीयू प्रशासन ने स्कूलों को बुलावा भेजा है।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन द्वारा वॉयस रीगल लॉज में शहीदी दिवस का आयोजन करेगा जहां पर अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह को कैद किया था। डीयू का यह कदम बच्चों को स्वतंत्रता की लड़ाई उसमें बलिदान देने वाले लोगों को जोड़ना है, जिससे वह बच्चों को इतिहास से रूबरू करा सकें।
विज्ञापन


इस दिन बच्चों को भगत सिंह से जुड़ी जानकारियों को भी रूबरू कराया जाएगा। डीयू कैंपस में कई ऐसी जगह मौजूद है जिनका स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान था। यह जगहें इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। डीयू प्रशासन बच्चों को बुलाकर यह ऐतिहासिक जगह दिखाना चाहती है। डीयू प्रशासन का कहना है कि हमें उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed