{"_id":"574b0ce14f1c1b7b28108cc5","slug":"will-be-online-in-the-first-non-collegiate-enrollment-students-will-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार नॉन कॉलेजिएट में होंगे ऑनलाइन दाखिले,छात्राओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पहली बार नॉन कॉलेजिएट में होंगे ऑनलाइन दाखिले,छात्राओं को मिलेगी राहत
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पहली बार एक ही फॉर्म से रेगुलर कोर्सेज व नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एनसीवेब में दाखिले के लिए इस बार अलग से फॉर्म नहीं भरना होगा। इसके लिए एक जून से उपलब्ध होने वाले फॉर्म में ही एनसीवेब का विकल्प होगा। इस तरह से एक ही फॉर्म से रेगुलर व नॉन कॉलेजिएट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
डीयू के अधिकारी के अनुसार, अब तक एनसीवेब में दाखिले के लिए सेंटरों से फॉर्म लेकर आवेदन करना होता था। ऐसे में न केवल छात्राओं को सेंटरों पर धक्के खाने पड़ते थे बल्कि लंबी-लंबी लाइनों में भी खड़े रहना पड़ता था।
विज्ञापन
इस बार डीयू में पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। ऐसे में एनसीवेब में दाखिले के लिए भी ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराया गया है। लिहाजा डीयू के फॉर्म में एनसीवेब में दाखिले का विकल्प जोड़ा जा रहा है। इस तरह से छात्रों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।
एक ही फॉर्म से उनके रेगुलर कोर्सेज में भी और एनसीवेब में आवेदन हो जाएगा। बीते साल तक छात्राओं को एनसीवेब में दाखिले के लिए न केवल अलग फॉर्म भरना पड़ता था बल्कि उसे भरकर जमा कराने के लिए भी सेंटरों पर धक्के खाने पड़ते थे।
अब न केवल समय की बचत होगी बल्कि सेंटरों पर धक्के खाने से भी निजात मिलेगी। वहीं छात्राएं फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही कर सकेंगी। एक ही फॉर्म से आवेदन होने के कारण डीयू प्रशासन को एनसीवेब में दाखिला लेने वाली छात्राओं की सही संख्या का पता चल जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एनसीवेब में केवल छात्राओं को ही दाखिला मिलता है। यहां केवल दो कोर्सेज बीकॉम व बीए प्रोग्राम की 6100 सीटें हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कोर्स या काम करने वाली छात्राएं दाखिले के लिए एनसीवेब का चयन करती हैं।