फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wait is over, now enrolling children get EWS

इंतजार हुआ खत्म, अब ईडब्ल्यूएस बच्चों को मिलेगा दाखिला 

Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
campus, delhi news, school. admission
campus, delhi news, school. admission Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Wait is over, now enrolling children get EWS
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

निजी स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (ईडब्ल्यूएस/डीजी) के तहत नर्सरी में बच्चे के दाखिले की प्रतीक्षा कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस-वंचित वर्ग के बच्चों के लिए किए गए पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रा के बाद कई बच्चों को प्रतीक्षा में रखा गया। ऐसे में अब शिक्षा निदेशालय ने इन बच्चों को अन्य स्कूलों में समायोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे इन्हें दाखिला मिल सके। 

विज्ञापन


निदेशालय ने ऐसे 947 बच्चों की सूची भी जारी कर दी है और उन्हें 24 मई तक आवंटित स्कूल में जाकर दाखिला लेना होगा। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि यदि प्रतीक्षा कर रहे बच्चों को दाखिला दिए दूसरा कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकाल दिया जाता है तो ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग को दाखिला नहीं मिल पाएगा।ऐसे में ऐसे बच्चे के अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्णय लिया है कि ऐसे बच्चों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में दाखिला दिया जाए, जहां इस वर्ग की सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (एक्ट-1) डॉ. आशिमा जैन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर के मुताबिक, ऐसे बच्चों को पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रा में जो स्कूल आवंटित किया गया था, उसे रद्द माना जाएगा और उन्हें जो नया स्कूल आवंटित किया गया है, वहां जाकर दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्राथमिकता के मुताबिक, आवंटित स्कूल में सीट उपलब्ध न होने पर तो पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रा ही मान्य होगा। सर्कुलर में निजी स्कूल प्रिंसिपल को निर्देशित किया है कि वह ऐसे बच्चों को शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के मुताबिक दाखिला दें। दाखिला देने के बाद स्कूलों को उसका स्टेटस निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed