फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational courses in 473 govt schools in himachal.

473 और सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे वोकेशनल कोर्स

Tue, 12 Apr 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Apr 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
 vocational courses in 473 govt schools in himachal.
प्रदेश के 473 और सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने को मंजूरी मिल गई है।

हिमाचल प्रदेश के 473 और सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नौवीं से जमा दो कक्षा के 500 स्कूलों में पहले ही शिक्षा विभाग वोकेशनल शिक्षा दे रहे है।

विज्ञापन


नए स्कूलों के जुड़ने से प्रदेश में वोकेशनल शिक्षा देने वाले स्कूलों का आंकड़ा 973 हो गया है। प्रदेश में नौ विषयों में वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में नौंवी से लेकर जमा दो कक्षा तक वोकेशनल शिक्षा शुरू की है।
विज्ञापन


कालेजों में भी वोकेशनल की डिग्री शुरू होने जा रही है। रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वोकेशनल कोर्सेज के प्रति छात्रों का रुझान भी बढ़ा है। इसके चलते हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज कर वोकेशनल कोर्सिज का दायरा बढ़ाने की मांग की थी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed