फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VIII board examination results

J&K: आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
VIII board examination results
रिजल्ट

डिस्ट्रिक्ट इंस्टीच्यूट आफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) जम्मू की तरफ से शनिवार को आठवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। पहली दस पोजीशन पर जम्मू जिले में 188 विद्यार्थियों ने कब्जा किया है।

विज्ञापन


जबकि शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सरी रकवालन के आठ छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करके पहली पोजीशन पर कब्जा किया है। जम्मू का कुल परीक्षा परिणाम 93.88 प्रतिशत रहा है और जोन के हिसाब से बिशनाह जोन का परीक्षा परिणाम 99.20 प्रतिशत सबसे ज्यादा है। 188 में ज्यादातर पोजीशन लड़कियों का ही कब्जा रहा है।
विज्ञापन


लंबे समय से किया जा रहा इंतजार शनिवार रात को खत्म हुआ। जम्मू में आठवीं की परीक्षा में 20568 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 19309 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है। शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सरी रकवालन के रिया चिब, रशमी राजपूत, तनु राजपूत, शालवी सैनी, तानिया राजपूत, नैया सैनी रोशनी बसान, तनीशा मीनिया ने 100 प्रतिशत अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोजीशन हासिल करने वाली छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सबका कहना है कि आज उनको उनकी मेहनत का फल मिल गया है। जम्मू के 17 शिक्षा जोन में से सबसे ज्यादा परीक्षा परिणाम बिशनाह जोन का रहा है। 99.18 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ दूसरे स्थान पर सतवारी शिक्षा जोन रहा है।


98.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान मढ़ शिक्षा जोन का रहा है। अखनूर का 96.44, अरनिया का 93.42, भलवाल का 92.10, चौकी चोरा 80.43, डनसाल 89.09, गांधी नगर का 90.35, जम्मू ए का 96.60, जम्मू बी का 92.18, जम्मू सी का 93.46, ज्योड़ियां का 90.52, खोर का 90.40, पुरमंडल का 93.46 और आरएस पुरा का परीक्षा परिणाम 97.36 रहा है। 

 

र‌िजल्ट देखने के ल‌िए यहां पर क्ल‌िक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed