फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vacancy in garhwal university.

खुशखबरीः गढ़वाल विवि में रिक्त पदों पर भर्ती जल्द

Sat, 05 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
vacancy in garhwal university.
jobs - फोटो : demo

गढ़वाल केंद्रीय विवि में नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। विवि में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कमी से विवि के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विवि ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


150 से भी अधिक पद हैं रिक्त
गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन सहित अन्य विभागों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के करीब 150 से अधिक पद रिक्त हैं। जबकि करीब 100 पद शिक्षकों के भी रिक्त हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की लंबे समय से मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रेशनलाइजेशन करने के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए विवि पर और भी दबाव बढ़ गया है। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि विवि प्रशासन रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी नैक निरीक्षण की तैयारियों में व्यस्त है। नैक निरीक्षण के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed