{"_id":"56e17ce54f1c1b822c8b456c","slug":"uttarakhand-public-service-commission-exam-will-be-2-and-3-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"2-3 अप्रैल को होगी सहायक लेखाकार और कनिष्ठ संप्रेक्षक की परीक्षा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
2-3 अप्रैल को होगी सहायक लेखाकार और कनिष्ठ संप्रेक्षक की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आबकारी विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक परीक्षा 2014 की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
81 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा 2 व 3 अप्रैल को होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक परीक्षा 2014 के लिए 25 फरवरी 2015 में अभ्यर्थियों ने आवेदन मांगे थे।
रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा 26 जुलाई 2015 को आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर अयोग्य पाए गए 81 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबरों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
15 मार्च से आयोग की वेबसाइट से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड:
अधिकतर अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किए जाने पर, ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आयोग कार्यालय में जमा न कराए जाने पर और विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र न प्रस्तुत किए जाने पर मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
अयोग्य अभ्यर्थी 18 मार्च तक अपने प्रत्यावेदन आयोग को प्रेषित कर सकते हैं। आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक की मुख्य परीक्षा 2 व 3 अप्रैल को हरिद्वार में होगी।
मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी 15 मार्च से आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट--www.ukpsc.gov.in