फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Public Service Commission exam will be 2 and 3 april.

2-3 अप्रैल को होगी सहायक लेखाकार और कनिष्ठ संप्रेक्षक की परीक्षा 

Thu, 10 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 10 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Public Service Commission exam will be 2 and 3 april.
परीक्षा - फोटो : demo pic
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आबकारी विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक परीक्षा 2014 की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


81 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा  2 व 3 अप्रैल को होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक परीक्षा 2014 के लिए 25 फरवरी 2015 में अभ्यर्थियों ने आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा 26 जुलाई 2015 को आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर अयोग्य पाए गए  81 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबरों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मार्च से आयोग की वेबसाइट से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड:
अधिकतर अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किए जाने पर, ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आयोग कार्यालय में जमा न कराए जाने पर और विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र न प्रस्तुत किए जाने पर मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। 


अयोग्य अभ्यर्थी 18 मार्च तक अपने प्रत्यावेदन आयोग को प्रेषित कर सकते हैं। आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार  सहायक लेखाकार एवं कनिष्ठ संप्रेक्षक की मुख्य परीक्षा 2 व 3 अप्रैल को हरिद्वार में होगी। 

मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी 15 मार्च से आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट--www.ukpsc.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed