{"_id":"57322cb54f1c1b056b919e07","slug":"uttarakhand-ias-topper-gajal-bhardwaj-success-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है IAS की उत्तराखंड टॉपर गजल की सफलता का 'मंत्र'","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ये है IAS की उत्तराखंड टॉपर गजल की सफलता का 'मंत्र'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गजल भारद्वाज ने 40वीं हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी में मैने एक ही आईएएस बनने का लक्ष्य रखा था। सिविल सर्विसेज में लिए चौथी बार में सफलता मिली। लेकिन मैं लक्ष्य से भटकी नहीं। मेरी नजर में सफलता पाने का एक ही मूलमंत्र है, मंजिल मिलने तक अपनी कोशिशें जारी रखो।
विज्ञापन
यह कहना है सिविल सर्विसेज में ऑल इंडिया में 40वां रैंक पाने वाली गजल भारद्वाज का। मूल रूप से रूड़की निवासी गजल पिछले दो साल से चंडीगढ़ में कोचिंग ले रही थीं। गजल सेक्टर-32 आईएएस स्टडी सर्कल में हिस्ट्री की कोचिंग दे रही थीं। गजल ने सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
सिविल सर्विस में इन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट हिस्ट्री रखा। आईएएस की तैयारी में वह प्रो.अनिल कुमार का विशेष योगदान मानती हैं। इनके पिता सम्राट भारद्वाज रिटायर्ड लेक्चरर और मां अलका गृहणी हैं। वह बताती हैं कि उन्हें सबसे अधिक उनके पेरेंट्स ने मोटिवेट किया। हर रोज 9 से 10 घंटे की तैयारी करती थी।
विज्ञापन
टॉपर ने दिए टिप्स
-जो आप बनना चाहते हैं पहले उसे तय करें।
-जीवन में हर चीज का बैलेंस बनाकर चलना चाहिए।
-सभी विषयों को बराबर का समय दें।
-असफलता से परेशान नहीं होना।
-रूटीन में अखबार पढ़ने की आदत डालें।
-तैयारी करते हुए खुद के नोट्स तैयार करें।