फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Board Result will be declare tomorrow

Uk Board Result 2017: हाइस्कूल और इंटर के नतीजे आज, यहां देखें रिजल्ट

Wed, 31 May 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 31 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Board Result will be declare tomorrow

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी करेंगे।  

विज्ञापन


इस बार रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड की ओर से परिसर में चंदन और रुद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  http://ubse.uk.gov.in/ पर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख‌िए र‌िजल्ट

uttarakhand Board Result will be declare tomorrow

​परीक्षा 17 मार्च से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को संपन्न हुई थी। हाइस्कूल की परीक्षा में 4054 परीक्षार्थी जबकि इंटर में 2595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। सिमल्टी ने बच्चों से अपील की है कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा भी रहे, उसका सामना करें, कोई भी गलत कदम न उठाएं।

साथ ही अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों पर विश्वास जताएं, उन्हें प्रेरित करें कि परीक्षा परिणाम जैसा भी हो घबराएं नहीं। 

कैसे देखें रिजल्ट
अमर उजाला की साइट http://results.amarujala.com पर जाएं। स्क्रीन पर एक इन्फॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको आपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही पर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर रजिस्टर भी करवा सकते हैं। इसके बाद आपको रिजल्ट की जानकारी मेल के जरिए उपलब्ध करा दी जाएगी। बोर्ड की ओर से भी छात्रों की मदद के लिए एक फोन नंबर 05947254275 की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed