यूपीएसईई के वेबसाइट, एडमिट कार्ड व केंद्रों से जुड़ी अहम जानकारियां, देखें
- एकेटीयू ने 1,770 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोके
- यूपी समेत देश के नौ राज्यों में कुल 238 परीक्षा केंद्र
- एसईई के लिए यूपी के बाहर भी परीक्षा के आयोजन का पहला मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाले यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड शुक्रवार से डाउनलोड होना शुरू हो गया। अभ्यर्थी एसईई की वेबसाइट http://upsee.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, एसईई के आयोजक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 1,770 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोक दिए हैं। ये वे अभ्यर्थी हैं, जिनके फोटो या हस्ताक्षर ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ठीक से अपलोड नहीं हुए हैं।
इसकी सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेज दी गई है। एसईई के समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी नौ अप्रैल को रात 11.59 बजे तक एसईई की वेबसाइट पर फोटो या हस्ताक्षर फिर से अपलोड कर सकते हैं।
इसके बाद वे 11 अप्रैल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं निर्धारित तिथि तक अगर कोई अभ्यर्थी फोटो या हस्ताक्षर अपलोड नहीं करता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड पाने के लिए देखे यहां
प्रो. नारायण ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसईई की वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पेपर के लिए आवेदन किया है, उन्हें सभी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एसईई के लिए यूपी समेत देश के नौ राज्यों में कुल 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें से 229 केंद्र यूपी के विभिन्न शहरों में हैं। वहीं नौ केंद्र देहरादून, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, रांची, पटना, भोपाल और कोलकाता में बनाए गए हैं।
यह पहला मौका है जबकि एसईई के लिए यूपी के बाहर भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 17, 23 और 24 अप्रैल को होने वाले प्रवेश परीक्षा में करीब 1,77,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी टॉल फ्री नंबर 1800-180-0161 पर संपर्क कर सकते हैं।