{"_id":"574930fc4f1c1b2f2d693388","slug":"upsc-website-crashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन क्रैश हो गई यूपीएससी की वेबसाइट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अंतिम दिन क्रैश हो गई यूपीएससी की वेबसाइट
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 29 May 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
साइट खुलने पर जब युवाओं ने हिमाचल स्थित शिमला केंद्र के लिए कॉलम भरा तो यहां सीटें भर चुकी थीं।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस बनने की उम्मीद लिए हजारों युवाओं को को साइबर कैफे में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी-भरकम आवेदनों के चलते यूपीएससी की साइट क्रैश हो गई। शाम 6 बजे के बाद साइट खुली। साइट खुलने पर जब युवाओं ने हिमाचल स्थित शिमला केंद्र के लिए कॉलम भरा तो यहां सीटें भर चुकी थीं।
विज्ञापन
ऐसे में अभ्यर्थियों को उत्तर भारत में एकमात्र बचे सेंटर श्रीनगर के लिए आवेदन करना पड़ा। धर्मशाला के कचहरी बाजार के साइबर कैफों में सुबह से शाम तक अंदर और बाहर युवाओं की लंबी लाइनें लगी रहीं, लेकिन यूपीएससी की वेबसाइट धोखा दे गई। यूपीएससी की आईएएस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि होने के चलते सैकड़ों युवा सुबह से ही फार्म भरने को साइबर कैफों में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
अत्यधिक आवेदनों के चलते दिन भर वेबसाइट धोखा देती रही। प्रदेश के एकमात्र परीक्षा केंद्र शिमला में आवेदनों की रिकॉर्ड वृद्धि होने से अभ्यर्थियों को मजबूरन बाहरी राज्यों के केंद्रों को चुनना पड़ा। आवेदन करने पहुंचे धर्मशाला के नितिन, सूरज, मुकेश, अजय,
विज्ञापन
सुनील, रोहित, पूनम, नेहा, मीनाक्षी, अनुपमा, सुनंदा, साक्षी और संदीप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर पहली बार सिविल परीक्षा को आवेदन किय, लेकिन परीक्षा के शिमला केंद्र बुक होने के चलते अब वे श्रीनगर केंद्र में परीक्षा देंगे।