{"_id":"573771374f1c1b967c919908","slug":"up-board-of-high-school-and-intermediate-result-today-see-result-at-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज, अमर उजाला पर देखें परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज, अमर उजाला पर देखें परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 परीक्षाओं के परिणाम रविवार को घोषित होंगे। एक बार फिर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों के ही परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 37,49,977 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 30,43,057 दोनों को मिलाकर 67,93,034 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग आठ लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इस प्रकार रिजल्ट में लगभग 60 लाख परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला होगा। बोर्ड मुख्यालय पर तकरीबन 12.30 बजे सभापति अमरनाथ वर्मा एवं सचिव शैल यादव परीक्षा की ओर से परिणाम की घोषणा की जाएगी। यूृपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट www.amarujala.com, www.results.amarujala.com पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
परिणाम की घोषणा के लिए बोर्ड की ओर से एनआईसी (नेशनल इनफारमेटिक्स सेंटर) की मदद ली गई है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एनआईसी पर ई-मेल भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन