फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up b.ed entrance exam news

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव

Wed, 16 Mar 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Mar 2016 02:14 PM IST
सार

  • बीएड प्रवेश परीक्षा में लखनऊ विवि बरत रहा है विशेष सतर्कता
  •  पिछले वर्ष बनवाए गए थे प्रश्न पत्र के दो सेट
  •  परीक्षा की तैयारियों को लेकर होगी अहम बैठक

 

विज्ञापन
up b.ed entrance exam news
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : demo pic

विस्तार

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस साल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के चलते आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय विशेष सतर्कता बरत रहा है। एक तरफ जहां परीक्षा के लिए तीन प्रश्न पत्र तैयार कराने पर विचार हो रहा है, वहीं अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर तक विवि करीब एक लाख चालीस हजार आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी कर चुका था। बता दें, इस साल यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा में 3,02,793 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब एक लाख 15 हजार अधिक है। प्रवेश परीक्षा 22 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


वहीं प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. एसबी निमसे और समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा की एक अहम बैठक बुधवार को होगी। बता दें, लविवि ने यूपी बीएड 2015 में परीक्षा के लिए दो सेट में प्रश्नपत्र तैयार करवाया था, लेकिन इस बार तीन सेट में प्रश्नपत्र बनवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अभ्यर्थियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे में विवि प्रशासन किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। अभ्यर्थियों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय पहुंच चुकी हैं। अब इनकी स्क्रूटनी में कई पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

संदिग्ध लग रहे फार्म को किया जाएगा अलग

up b.ed entrance exam news
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : demo pic

जैसे एक ही नाम के विभिन्न आवेदनों के सभी डिटेल्स देखे जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि किसी अभ्यर्थी ने जानबूझ कर एक से अधिक आवेदन तो नहीं किए है, जिनमें उसके नाम के अलावा थोड़ा-बहुत फेरबदल हो।

फॉर्म पर लगी फोटो और हस्ताक्षर को भी विवि सावधानीपूर्वक देख रहा है। जो भी संदिग्ध लग रहे हैं, उनके फॉर्म अलग किए जा रहे हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बावजूद शक की गुंजाइश होने पर उनके संबंधित परीक्षा केंद्र पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा जाएगा।

यह भी संभव है कि विवि संदिग्ध फॉर्म वाले अभ्यर्थियों को एक ही सेंटर पर बैठाए और वहां विशेष व्यवस्था रहे। ऐसे केंद्रों के लिए विशेष ऑब्जर्वर भी तैनात किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का समय बीत चुका है।

अब विश्वविद्यालय जल्द ही अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर देगा। तीन दिन के लिए वेबसाइट पर फॉर्म सुधारने की व्यवस्था होगी। इसमें अगर किसी ने गलत एंट्री कर दी है तो सही कर सकेगा। हालांकि सुधार की सुविधा कुछ खास कॉलम में ही दी जाएगी। परीक्षा के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में ही एडिट का ऑप्शन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed